27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर में शहीद एमपी का लाल, मातृभूमि की रक्षा में सिर और सीने पर खाई गोली…

कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर सतना के 26 साल के कर्णवीर शहीद..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Oct 2021, 9:46 PM IST

shaheed_karanveer.jpg

सतना. कश्मीर के शोपियां आतंकियों से हुई मुठभेड़ में एमपी के सतना जिले के रहने वाले कर्णवीर सिंह राजपूत शहीद हो गए। 26 साल के कर्णवीर सतना के दलदल गांव के रहने वाले थे। मातृभूमि की रक्षा करते हुए कर्णवीर ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था लेकिन मुठभेड़ के दौरान एक गोली उनके सीने में और दूसरी सिर में लगी थी। शहीद कर्णवीर के पिता भी रिटायर्ड फौजी हैं। कर्णवीर की शहादत की खबर मिलने के बाद से ही उनके परिवार में शोक का माहौल है।

मातृभूमि की रक्षा में शहीद हुए कर्णवीर
26 साल के कर्णवीर साल 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर के शोपियां में मंगलवार रात से आतंकवादियों से मुठभेड़ चल रही थी। 21 राजपूत रेजिमेंट 44RR में तैनात जवान कर्णवीर भी साथी सैनिकों के साथ मोर्चा संभाले हुए थे और आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे आतंकियों का सामना करते वक्त एक गोली उनके सिर और दूसरी सीने में जा लगी। इस मुठभेड़ में पांच और जवान घायल हुए हैं जबकि दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

ये भी पढ़ें- ड्यूटी के साथ मां का फर्ज निभा रही महिला अफसर के मुरीद हुए सीएम

शहादत की खबर आते ही पसरा सन्नाटा
शहीद कर्णवीर सिंह की शहादत की खबर दोपहर करीब 12 जैसे ही उनके परिजन को लगी तो परिवार में मातम पसर गया। मां की तबीयत बिगड़ गई है। शहीद कर्णवीर सिंह दो भाई हैं और कर्णवीर छोटे थे। कर्णवीर के पिता रवि कुमार सिंह भी भी सेना से रिटायर्ड हैं। कर्णवीर की शहादत की खबर लगते ही स्थानीय विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी शहीद कर्णवीर के घर पहुंचे और परिजन को ढांढस बंधाया।

देखें वीडियो- बुर्के पर बवा, माला के चक्कर में फंसी मोहतरमा