1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown 3: पुणे से आये 85 श्रमिकों की महाराजा स्कूल बेला में हुई स्क्रीनिंग

सतना जिले में आने वाले 85 श्रमिको को प्रशासन ने बेला के महाराजा पब्लिक स्कूल पहुंचाया। जहां पर सभी श्रमिकों की चिकित्सकों की टीम ने विधिवत स्क्रीनिंग की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 8 May 2020, 11:20 PM IST

Lockdown 3: Screening of 85 workers from Pune

Lockdown 3: Screening of 85 workers from Pune

सतना. लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रांतों से श्रमिकों का लगातार आना जारी है। शुक्रवार को पुणे से प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन रीवा पहुंची। इसके बाद सतना जिले में आने वाले 85 श्रमिको को प्रशासन ने बेला के महाराजा पब्लिक स्कूल पहुंचाया। जहां पर सभी श्रमिकों की चिकित्सकों की टीम ने विधिवत स्क्रीनिंग की। महाराजा स्कूल पहुंचे श्रमिकों को नास्ते की भी व्यवस्था की गई थी।

उन्हें केला, बिस्किट और नमकीन का नाश्ता कराया गया। इसके बाद सभी को गंतब्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान रामपुर बाघेलान एसडीएम संस्कृति शर्मा, तहसीलदार सविता यादव, टीआई मनोज सोनी, सीएमओ यशवंत प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उपयंत्री विश्वजीत कुशवाहा, राजस्व विभाग के अमले के साथ नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

इन क्षेत्रों से आए प्रवासी मजदूर
पूणे से श्रमिकों को लेकर आई श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन में सतना जिले के जो लोग लाये गए है। उनमें नागौद, उचेहरा, अमरपाटन और रामपुर बाघेलान क्षेत्र के लोग शामिल है। सूत्रों की मानें तो सुबह तक और भी लोगों के आने की सूचना है।