
Mines manager house 2 lakhs theft in satna
सतना। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन मकान-दुकानों के ताले चटकाकर चोर लाखों का माल उड़ा कर रहे हैं। पुलिसिया कार्रवाई लिखा-पढ़ी तक सिमटी हुई है। एक बार फिर चोरों ने सूने घर का शटर व ताले तोड़ लाखों के जेवरात चुरा लिए। यह वारदात बड़ी चोरियों के लिए कुख्यात हो चुके कोलगवां थाना इलाके में हुई।
मंगलवार रात न्यू बांधवगढ़ कालोनी में रहने वाले माइंस मैनेजर मृणाल कांति सेन (मूल निवास वर्धमान प. बंगाल) के सूने घर में अज्ञात चोरों ने कमरों के ताले चटकाकर अलमारी में रखे साढ़े 13 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात पार कर दिए।
60 मिनट के अंदर वारदात
घटना उस वक्त हुई जब पीडि़त अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। थाने में दर्ज कराई गई एफआइआर के मुताबिक माइंस मैनेजर का परिवार रात 10 बजे घर से निकला था और 11 बजे वापस लौट आया। इसी बीच 60 मिनट के अंदर घर में चोरी की वारदात हुई। पीड़ित ने गुरुवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर डॉग स्क्वाड व फॉरेंसिक टीम लेकर पहुंची। सूत्रों के अनुसार मामले में पुलिस ने घर की नौकरानी व आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की है।
बेड पर मिली चाबी
पीडि़त मृणाल सेन जेपी बाबूपुर सीमेंट में माइंस मैनेजर है। उसने बताया कि घर की अलमारी में सभी जेवरात रखे हुए थे। उसकी चाबी बेड पर तकिए के नीचे रहती थी। कमरे का ताला चटकाने के बाद अज्ञात चोरों को अलमारी की चाबी मिल गई।
लाखों की कीमत के जेवरात
जिसमें रखे हीरा व सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसके यहां से हीरे की एक अंगूठी, सोने के चार कंगन, सोने की 3 अंगूठी, 5 जोड़ी कान की बाली, सोने की 2 चेन, सोने का मंगलसूत्र, नाक के 2 बूंदा, चांदी का बचवा एक आदि लाखों की कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं।
Published on:
04 May 2018 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
