6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board Result 2018: अगर आप है सबसे इंटेलीजेंट तो एक दिन पहले पता हो जाएगा रिजल्ट

MP Board Result 2018: अगर आप है सबसे इंटेलीजेंट तो एक दिन पहले पता हो जाएगा रिजल्ट

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 11, 2018

MP Board 12th Result 2018

MP Board 12th Result 2018

सतना। अगर आप सबसे इंटेलीजेंट तो आपको मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट एक दिन पहले पता चल जाएगा। रिजल्ट 14 या 15 मई को रिजल्ट घोषित होना है। सूत्रों की मानें तो नतीजे 14 मई को mpbse.nic.in पर जारी होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद पत्रिका की वेबसाइट http://results.patrika.com पर भी सबसे पहले देखे जा सकेंगे। इस बार एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 मार्च से 31 मार्च तक चली थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चलीं। इस साल करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं।

सीएम निवास पर बुलाया जाएगा

चुनावी वर्ष में सरकार की व्यवस्था के तहत मेधावी छात्रों को परिणाम घोषणा के एक दिन पहले ही रिजल्ट पता चल जाएगा। मेधावी छात्रों को एक दिन पहले परिणाम की जानकारी देते हुए सीएम निवास पर बुलाया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय और माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी वे आदेश हैं, जिसके बाद यह कयासों का दौर शुरू हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय जहां 15 मई को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने की बात कर रहा है तो माशिमं द्वारा परिणाम घोषणा सहित मेधावी विद्यार्थियों को 14 मई को सीएम निवास में सम्मानित किए जाने की बात कही गई है।

मुख्यमंत्री निवास में 14 मई को सुबह 8.30 बजे कार्यक्रम

माशिमं के सचिव ने एक आदेश जारी करते हुए बताया, हाइस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2017-18 के परिणाम की घोषणा, मेधावी छात्रों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री निवास में 14 मई को सुबह 8.30 बजे कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने, ठहरने एवं भोजन व्यवस्था आदि के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

12वीं का परीक्षाफल 15 मई को आना संभावित

इस आदेश को अगर सही माना जाए तो बोर्ड परीक्षा परिणाम 14 मई को घोषित होंगे और मेधावी छात्रों का सम्मान भी सीएम द्वारा किया जाएगा। ऐसे में मेधावी विद्यार्थियों को एक दिन पहले ही भोपाल बुलाया जाएगा। ऐसे में उन छात्रों को बोर्ड परीक्षा के परिणामों की जानकारी भी दी जाएगी। इससे इतर 5 मई को आयुक्त लोक शिक्षण ने भी एक आदेश जारी किया है। सभी जिला शिक्षाधिकारियों को जारी इस आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2018 में आयोजित कक्षा 12वीं का परीक्षाफल 15 मई को आना संभावित है।