4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागेश्वर बाबा के बाद मोहन सरकार की मंत्री निकाल रही धार्मिक यात्रा, 50 किलोमीटर चलेंगी पैदल

MP News: मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने नगरीय प्रशासन और आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी पैदल यात्रा निकाल रहीं हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Dec 03, 2024

pratima bagri

MP News: मध्यप्रदेश में इन दिनों धार्मिक यात्राएं खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बीते दिनों ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा खत्म हुई है। अब मोहन सरकार की महिला मंत्री भी धार्मिक यात्रा पर निकली हैं। यह यात्रा सतना जिले के सोहावल से निकालकर मैहर माता मंदिर तक 50 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगी। जो कि दो दिन में पूरी होगी।

मंत्री प्रतिमा बागरी निकाल रहीं यात्रा


मोहन सरकार में नगरीय प्रशासन और आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने पैदल यात्रा शुरु की है। यह यात्रा प्रतिमा बागरी उनके विधायक बनने और मंत्री पद मिलने की मन्नत मां शारदा से की थी। उनकी मन्नत पूरी होने के बाद उन्होंने एक साल यात्रा शुरु की है। इस यात्रा की चर्चा विंध्य के सियासी गलियारों में जमकर हो रही है।

मैहर माता मंदिर में होगा यात्रा का समापन


मंत्री प्रतिमा बागरी की यात्रा का समापन मैहर माता मंदिर में होगा। जहां पूजा-पाठ करने के बाद उनकी यात्रा का बुधवार को समापन होगा। ये यात्रा सतना और मैहर से होकर गुजरेगी। जिसमें कई स्थानीय बीजेपी नेता शामिल होंगे। बता दें कि, प्रतिमा बागरी सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह साल 2023 में पहली बार विधायक चुनी गई। जिसके बाद उन्हें मोहन सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया।

Story Loader