3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल में डॉक्टर का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल, सिविल सर्जन ने दिए जांच के निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल से डॉक्टर का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

Jul 31, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर का छात्र से रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया। वीडियो मंगलवार को बताया जा रहा है। युवक के द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले 500 रुपए की मांग करते नजर आ रहा है।


दरअसल, डॉ लोकेश सोनी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक ड्यूटी पर थे। वीडियो में दिख रहा छात्र आयुष द्विवेदी एमपीईबी में अपरेंटिस के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचा था। तभी डॉक्टर के द्वारा 500 रुपए की मांग की गई। तभी छात्र ने सवाल-जवाब करते हुए वीडियो बना लिया। हालांकि, पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।


इस पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ. मनोज शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है।

Story Loader