29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीप और वैन की टक्कर से एक महिला की मौत, 12 यात्री घायल

जरियारी मोड़ के पास हुआ हादसा, जीप से टकराई वैन, महिला की मौके पर मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 22 Jun 2018, 7:11 PM IST

one woman died and 12 passengers injured in road mishap in maihar

one woman died and 12 passengers injured in road mishap in maihar

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गंभीर चोंटे आई है। बताया गया कि नादन देहात थाना अंतर्गत जरियारी मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर जीप और वैन की सीधी टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कुछ यात्री टक्कर लगने के बाद सड़क में यहां-वहां पड़े रहे।

आनन-फानन में थाना पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में वाहन सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों को चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल रवाना किया। साथ ही मृतका की पहचान करते हुए उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

ये है मामला
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जीप एमपी 19 सीए 2686 व वैन एमपी 19 बीबी 0764 की टक्कर हुई है। हादसे में ललिता शुक्ला पत्नी द्वारिका शुक्ला निवासी किरहाई की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। ललिता पति और बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। घायलों में सविता यादव पत्नी संतलाल यादव (32) निवासी किरहाई, मृत्युंजय शुक्ला पुत्र जय प्रकाश शुक्ला (7) निवासी किरहाई, विमला पाण्डेय पत्नी राम सुन्दर पाण्डेय (40) निवासी किरहाई, छोटू कोल पुत्र संजय कोल (7) रामपुर, सचिन कोल पुत्र संजय कोल (12) निवासी रामपुर, संजय कोल (32), रवि पुत्र रामचंद्र (32) किरहाई, राधा कोल (10) निवासी चिरहुला मंदिर रीवा, अवंतिका शुक्ला पत्नी जय प्रकाश (30) निवासी किरहाई, द्वारिका प्रसाद शुक्ला पुत्र राम भरोसा (65) निवासी किरहाई, शुभी शुक्ला पुत्री जय प्रकाश (3) निवासी किरहाई, कौसलिया कोल (26) समेत अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मैहर सिविल अस्पताल रवाना किया। साथ ही मृतका की पहचान करते हुए उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।