27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन बाजार में गरबा ड्रेसेस की परचेजिंग

धोती स्टाइल में गल्र्स को पसंद आ रहे गरबा आउटफिट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 27 Sep 2018, 10:00 PM IST

Perchaging of Garba Dresses in the online market

Perchaging of Garba Dresses in the online market

सतना. अक्टूबर महीने में शहर का रंग गुजरात के रंग में रंगा नजर आएगा। देवी की आराधना के लिए युवा वर्ग संगीत की धुन में गरबा में रंगे रहेंगे। इस विशेष आयोजन को लेकर तैयारियां भी स्पेशल होती हैं। आयोजन में खूबसूरत दिखने के लिए युवा वर्ग नई-नई ड्रेसेस से लेकर स्पेशल ज्वेलरी भी पहनते हैं। हर कोई चाहता है कि गरबा नाइट पर वह सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे और औरों से हटकर लगे। इसके लिए वे डिफ रेंट खरीदने की प्लॉनिंग में हंै। इसी को देखते हुए ऑनलाइन मार्केट मंे गरबा और ज्वैलरी खरीदने का काम शुरू हो गया है। शहर के लोग गरबा ड्रेस के लिए ऑनलाइन खरीदी कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन मार्केट में लेटेस्ट कलेक्शन है जबकि मार्केट में देर से आता है। इसलिए वह पहले से ही गरबा आउटफिट की खरीदारी ऑनलाइन मार्केट से कर रहे हैं।

लॉन्गचोली धोती स्टाइल ड्रेस खास
पारम्परिक परिधानों के अलावा अब गरबा ड्रेसेस में भी तेजी से इनोवेशन किए जा रहे हैं। ऑनलाइन मार्केट में कई नई तरह की स्टाइल में ड्रेसेस मिल रही हैं। देखने में आया कि इस बार धोती-पैटर्न सलवार पर लॉन्ग चोली स्टाइल में गरबा ड्रेस लेटेस्ट है। जो पूरी तरह गुजराती लुक देगी, लेकिन ड्रेस का पैटर्न अलग है। यह लहंगा चोली न होकर धोती स्टाइल की ड्रेस है जो ऑनलाइन मार्केट में अबेलेवल है।

पॉम पॉम ज्वैलरी से बन जाएगी बात

केवल ड्रेसेस ही नहीं बल्कि ज्वैलरी भी ऑनलाइन ऑर्डर की जा रही है। आजकल ज्वेलरी केवल मेटल में न पहनकर पॉम पॉम स्टाइल में भी चल रही है। इसमें मेटल ज्वैलरी में बीच-बीच में कलरफुल पॉम-पॉम होते हैं जो कि टिपिकल गुजराती लुक देते हैं और यही सिटी मार्केट की बाजार ऑनलाइन में अबेलेवल हैं।

इन चीजों का दिया जा रहा ऑर्डर
घाघरा चोली, चनिया चोली, धोती स्टाइल, काठियावाड़ी, केडिया, पगड़ी, जूतियां, डांडिया, ज्वैलरी।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग