
saraswati vidyapeeth awasiya vidyalaya satna news in hindi
सतना। उतैली स्थित सरस्वती आवासीय विद्यापीठ में दो दिनों से छात्रों के बीच विवाद और मारपीट की स्थितियां बनी हुई हैं। हालात यह हैं कि पहले दिन हुई मारपीट में एक छात्र घायल हो गया। इसकी शिकायत पर सीनियर कक्षा के छात्र को रेस्टीकेट करते हुए प्रबंधन द्वारा उसे उसके निवास कटनी भिजवाया गया। इस घटना की शिकायत से आक्रोशित सीनियर छात्रों ने दूसरे दिन जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी। छात्रों ने प्रबंधन को सूचना दी लेकिन उचित कार्रवाई न होने से भयवश शाम को सभी जूनियर छात्र विद्यापीठ के आवासीय परिसर से बाहर निकल कर सड़क पर धरने में बैठ गए।
उधर बच्चों से हुई मारपीट की सूचना पर कुछ परिजन भी यहां पहुंच गए हैं। इनका आरोप है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है। उन्होंने गत वर्ष भी इस तरह की घटना की जानकारी दी है। सूचना पर हालांकि डायल 100 भी मौके पर पहुंची थी लेकिन वह भी कुछ देर रुकने के बाद वापस लौट गई।
ये है मामला
मारपीट की घटना से पीडि़त लगभग दो दर्जन से ज्यादा छात्र रात 7 बजे के लगभग आवासीय परिसर के बाहर बैठे हुए थे। सभी कक्षा 11वीं के छात्र हैं। यहां मिले छात्र अजय (परिवर्तित नाम) ने घटना के संबंध में बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे कटनी निवासी 12वीं के एक छात्र ने उसके सहपाठी को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उसके अन्य साथी भी मौजूद थे। पीडि़त 11वीं के छात्र ने जब इसकी जानकारी यहां के प्राचार्य धीरेन्द्र श्रीवास्तव को दी तो उन्होंने सीनियर छात्र को रेस्टीकेट कर दिया और उसे छोडऩे कटनी तक गए हैं। इधर बुधवार को जब 12वीं के सीनियर्स को रेस्टीकेट होने की जानकारी लगी तो उन्होंने शिकायतकर्ता छात्र सहित 11वीं के जूनियर्स छात्रों के साथ दोपहर भोजन के बाद जमकर मारपीट की।
11वीं के छात्रों से मारपीट
स्वामी विवेकानंद कक्ष 315 में दोपहर एक बजे जबरदस्ती दरवाजा को खोलते हुए (छात्रों का आरोप तोड़कर) अंदर घुस गए। यहां मौजूद सभी 11वीं के छात्रों से मारपीट की। इसमें प्रमोद त्रिपाठी, राहुल पटेल, सचिन सिंह, अभय सिंह सहित कई छात्र घायल हुए। पीडि़त छात्रों ने बातया कि यह घटना जब हो रही थी तब आचार्य राधे श्याम, रणजीत पाण्डेय भी यहां मौजूद थे और उन्होंने भी घटना को देखा। छात्रों का आरोप है कि इसकी जानकारी अधीक्षक सहित व्यवस्थापकों को दी। विजय यादव, माणिकचंद गुप्ता, संपत कुमार जी पहुंचे भी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे अभी भी सीनियर्स द्वारा धमकिया दी जा रही है। इसलिये सबी छात्र बाहर आ गए हैं और कार्रवाई की मांग की जा रही है। लेकिन प्रबंधन उचित कदम नहीं उठा रहा है।
अभिभावक भी पहुंचे
यहां पहुंचे अभिभावक राहुल सिंह ने बताया कि दोपहर उनके बच्चे का फोन आया और बच्चा रोते हुए काफी भयभीत अवस्था में बताया कि जल्दी आ जाइये यहां 12वीं के लड़के मार रहे हैं। यहां आने पर पाया कि उनके बच्चे सहित सभी 11वीं के बच्चे बाहर है। यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल भी इसी तरह की घटना हुई थी। यहां प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट है। देखरेख में कमी नजर आ रही है। अन्य अभिभावकों ने भी इस पर प्रबंधन की लापरवाही को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
Published on:
21 Feb 2019 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
