scriptसतना में भाजपा के योगेश ताम्रकार महापौर बने, Congress विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा 24 हजार 916 वोटों से हारे | Satna Mayor Election Result BJP leads in Satna, Congress MLA runner | Patrika News

सतना में भाजपा के योगेश ताम्रकार महापौर बने, Congress विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा 24 हजार 916 वोटों से हारे

locationसतनाPublished: Jul 17, 2022 10:46:33 am

Submitted by:

Sonelal kushwaha

भाजपा के 22 पार्षद भी जीते बसपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सर्ईद अहमद तीसरे पायदान पर, वार्डों में भी भाजपा को बहुमत

Satna Mayor Election Result BJP leads in Satna, Congress MLA runner

Satna Mayor Election Result BJP leads in Satna, Congress MLA runner

सतना. शहर सरकार पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया। भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24916 मतों से चुनाव जीत लिया। योगेश को 63292 वोट मिले हैं। इस चुनाव में कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को करारी हार मिली है। वे 38376 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा और कांग्रेस के लिए चिंता का विषय रहे बसपा प्रत्याशी सईद अहमद तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 26151 मत मिले।
प्रथम चरण: बसपा प्रत्याशी सईद अहमद को 4167 मत मिले। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा 6336 वोट पाकर दूसरे नंबर पर और भाजपा के योगेश ताम्रकार 9984 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे।
दूसरा चरण: बसपा को 3687, कांगे्रेस को 5451 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार 9370 मत पाकर सबसे आगे रहे। इस चरण में उन्होंने कांंग्रेस प्रत्याशी को 3919 मतों पीछे छोड़ा।
तीसरा चरण: बसपा को 4248 व कांग्रेस को 5995 मत मिले। जबकि, भाजपा के योगेश को 9934 वोट मिले। आप के प्रत्याशी बसंत विश्वकर्मा को 750 वोट मिले थे।
चौथा चरण: बसपा को 3742 व कांग्रेस को 5910 मत मिले। जबकि, भाजपा के योगेश को 9809 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बसंत विश्वकर्मा को 790 वोट मिले थे। चार चरण तक 86276 मतों की गिनती हुई थी।
पांचवां चरण: बसपा को 4109 व कांग्रेस को 5491 मत मिले। जबकि, भाजपा के योगेश को 8743 वोट मिले। आप के बसंत विश्वकर्मा को 790 वोट मिले थे।
छठवां चरण: बसपा को 2855 व कांग्रेस को 4190 मत मिले। भाजपा के योगेश को 6614 वोट मिले।
सातवां चरण: बसपा को 1359 व कांग्रेस को 2186 मत मिले। जबकि, भाजपा के योगेश को 4099 वोट मिले। सात चरण तक 1,28,150 मतों की गिनती हो चुकी थी। यानी लगभग 7 हजार वोट गिनती के लिए शेष हैं।
अंतिम चरणों में रही यह स्थिति: आठवें चरण में बसपा को 691, कांग्रेस को 1207 व भाजपा को 2147 मत मिले। इस दौरान 1 लाख 33 हजार 863 वोटों की गिनती हो चुकी थी। 9वें चरण में बसपा को 385 मत व कांग्रेस को 384 मत मिले। जबकि भाजपा 609 वोट पाकर आगे रही। 10वें चरण में बसपा को 314, कांग्रेस को 469 व भाजपा को 776 मत मिले। 11वें चरण में बसपा को 57, कांग्रेस 88 व भाजपा को 317 वोट मिले।
1.35 लाख मतदाताओं ने डाले वोट
प्रथम चरण में 6 जुलाई को हुए सतना नगर निगम के चुनाव में करीब 63 फीसदी यानी 1.35 लाख मतदाताओं ने वोट डाले थे। बसपा की टिकट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री सईद अहमद के चुनाव मैदान में उतरने के बाद से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार थे। लेकिन शुरुआती रूझान में भाजपा यहां एकतरफा बढ़त बनाए हुए है। सतना नगर निगम क्षेत्र में कुल 2,14,188 मतदाता हैं। इनमें से 1,35,882 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। महिला पुरुषवार मतदान की स्थिति अगर देखें 1,10,995 पुरुष मतदाताओं में से 72,081 ने मतदान किया तो 1,03,183 महिला मतदाताओं में से 63,789 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 10 अन्य मतदाताओं (थर्ड जेण्डर) में से 2 ने अपने वोट डाले। मालूम हो यहां महापौर के लिए भाजपा से योगेश ताम्रकार, कांग्रेस से सद्धार्थ कुशवाहा व बसपा से सईद अहमद सहित 9 प्रत्याशी मैदान में थे।
————
वार्ड पार्षदों में भी भाजपा आगे
नगर निगम चुनाव में महापौर पद के साथ-साथ भाजपा वार्ड पार्षदों के चुनाव में भी बाजी मारती दिख रही है। कई वार्डों में भाजपा पार्षदों को महापौर के वोट के मुकाबले आधे ही वोट मिलते दिख रहे हैं। वार्ड-30 के भाजपा प्रत्याशी शिवशंकर कोल को 532 वोट मिले हैं। जबकि, इसी वार्ड से भाजपा महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार को करीब 900 वोट मिले हैं। वार्ड-30 से भाजपा प्रत्याशी शिवशंकर कोल हार गए हैं।
यह पार्षद भी जीते
वार्ड-1: मीना माधव निर्दलीय
वार्ड-2: शहनाज दाराभाई कांग्रेस
वार्ड-3: अभिषेक तिवारी भाजपा
वार्ड-4: अमित अवस्थी कांग्रेस
वार्ड-5: सुषमा तिवारी, कांग्रेस
वार्ड-6: रावेन्द्र सिंह मिथलेश, कांग्रेस
वार्ड-7: आदित्य यादव भाजपा
वार्ड-8: मंजू यादव, भाजपा
वार्ड-9: कपसा शारदा तिवारी निर्दलीय
वार्ड-10: कमला सिंह कांग्रेस
वार्ड-11: कृष्णकुमार सिंह कांग्रेस
वार्ड-12: माया कोल, कांग्रेस
वार्ड-13: सूर्यपाल सिंह, भाजपा
वार्ड-14: तिलकराज सोनी कांग्रेस
वार्ड-15: ममता मुरारी सोनी भाजपा
वार्ड-1६: सुनीता चौधरी कांग्रेस
वार्ड-17: ऊषा गंगा कुशवाहा निर्दलीय
वार्ड-18: मनीषा अजय सिंह भाजपा
वार्ड-19: सुमन बाल्मीक भाजपा
वार्ड-20: मनीष टेकवानी कांग्रेस
वार्ड-21: गोपी गेलनी भाजपा
वार्ड-22: सुनीता कुशवाहा भाजपा
वार्ड-23: रामकली नीरज शुक्ला भाजपा
वार्ड-24: प्राची पुष्पराज कुशवाहा भाजपा
वार्ड-25: नम्रता सुशील सिंह मुन्ना भाजपा
वार्ड-26: महेन्द्र पांडेय भाजपा
वार्ड-27: राजेश सूर्यवंशी कांग्रेस
वार्ड-28: सुषमा लोधी निर्दलीय
वार्ड-29: रानी बालकृष्ण शुक्ला भाजपा
वार्ड-30: अच्छेलाल कोल कांग्रेस
वार्ड-31: रजनी रामकुमार तिवारी कांग्रेस
वार्ड-32: राजेश चतुर्वेदी पालन, भाजपा
वार्ड-33: संजू यादव निर्दलीय
वार्ड-34: कुसुम बालमीक मल्लाह भाजपा
वार्ड-35: तारिक रजा बसपा
वार्ड-36: रमेश शुक्ला भाजपा
वार्ड-37: प्रवीण आशुतोष सिंह कांग्रेस
वार्ड-38: मो. रसीद कांग्रेस
वार्ड-39: डोली कमल बाल्मीक भाजपा
वार्ड-40: अशरफ अली बाबा कांग्रेस
वार्ड-41: प्रवीण जैन भाजपा
वार्ड-42: वंदना प्रशेनजीत सिंह तोमर भाजपा
वार्ड-43: उमेश मलिक कांग्रेस
वार्ड-44: अर्चना अनिल गुप्ता कांग्रेस
वार्ड-45: पंकज कुशवाहा कांग्रेस

ट्रेंडिंग वीडियो