इन जगहों पर मौत के गड्ढे
- रीवा रोड: निर्माणाधीन फ्लाइओवर के साथ-साथ रीवा रोड पर दशमेष होटल के सामने गहरी खाई बना दी है, कोई संकेतक भी नहीं है, बारिश में हादसे की आशंका।
- हनुमान चौक: आधी सड़क तक खुली सीवर लाइन। हनुमान चौक पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, बारिश के दौरान नए वाहन चालकों को ज्यादा खतरा।
- गायत्री मंदिर: नगर निगम कार्यालय के सामने गायत्री मंदिर की पास वाली गली में बीच सड़क सीवरलाइन।
- बस स्टैंड: फ्लाइओवर के सामने बस स्टैंड के बाहर बीच सड़क पर हादसे को आमंत्रण देता खुला नाला।
- बस स्टैंड परिसर: बसस्टैंड परिसर के इस गड्ढ़े में बिगड़ सकता है वाहन चालकों का संतुलन।
- टॉउन हाल: खुली नाली में टाउन हाल के सामने हादसे का इंतजार।