सीधी। चैत्र नवरात्र के अवसर पर सोमवार को शहर में 500 मीटर विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा का जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान मातारानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। चुनरी यात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा किया गया था। जिसका उद्देश्य जिले के सुख, शांति और समृद्धि के लिए था। आयोजन में आकाश गु्रप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
माता रानी की चुनरी यात्रा शहर के पूजा पार्क में विधि विधान के साथ पूजा पाठ के साथ शुरू की गई। यात्रा सम्राट चौक, कोतवाली रोड, पटेल पुल, फू लमती माता मंदिर, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौराहा होते हुए पुन: पूजा पार्क पहुंची, जहां मातारानी के जयघोष के साथ यात्रा का समापन हुआ। चुनरी यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं चुनरी लेकर रास्ते पर चली, चुनरी यात्रा के दौरान मातारानी के जयकारे बराबर लगते रहे, आतिशबाजी होती रही और लोग माता के भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। चुनरी यात्रा में शामिल यात्रियों को जलपान की व्यवस्था भी शहरवासियों द्वारा की गई थी। पूजा पार्क में समापन पर मातारानी की आरती एवं वंदना की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा यात्रा में शामिल मातारानी के भक्तों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह, कन्हैया सिंह, महामंत्री नवीन सिंह, दिनेश पाठक, बांके अवधिया, कमल कामदार, सुरेश प्रताप ङ्क्षसह, अखंड प्रताप सिंह, अजीत सिंह, गणेश द्विवेदी सहित गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
0000000000000000000