2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई टाटा मैराथन: प्रिज्म सीमेंट कंपनी के संजय बनर्जी सहित 18 धावक रेस में हुए शामिल

संजय बनर्जी के नेतृत्व में पहली पर शामिल हो रहे 18 रनर

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jan 19, 2020

Tata Mumbai Marathon: 18 runners of Prism Company participate in race

Tata Mumbai Marathon: 18 runners of Prism Company participate in race

सतना। माया नगरी में टाटा द्वारा 19 जनवरी को आयोजित देश की सबसे बड़ी मैराथन में प्रिज्म जानसन लिमिटेड सीमेंट कंपनी के 18 धावक पहली बार भाग ले रहे। कहते है इस रेस में दुनिया भर के आधा सैकड़ा से ज्यादा देशों के धावक शामिल होंगे। ओवर हाल रेस में 50 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ये मैराथन मुंबई शहर में लगातार 17 सालों से चल रही है। जिसमे 16 साल के युवाओं से लेकर करीब 70 साल तक के वृद्ध आयोजन का हिस्सा है। पहली बार यह रेस 5 प्रकार से आयोजित होगी। 42 किमी. की मैराथन, 21 किमी. की हाप मैराथन, 10 किमी. की रेस, 6 किमी. की ड्रीम रन और व्हील चेयर रेस में दिव्यांगों को आमंत्रित किया गया है।

18 धावक पहलीबार
प्रिज्म जानसन लिमिटेड के कार्पोरेट इमेज विभाग के जनरल मैनेजर संजय बनर्जी ने बताया कि कंपनी के 18 लोग इस रेस में पार्टिसिपेट कर रहे है। जो सतना, पटना, प्रयागराज, लखनऊ सहित अन्य शहरों कार्यरथ है। सीनियर धावक संजय बनर्जी, रोहित सोमानी, संदीप गैकवाड़ फुल मैराथन में भाग लेगें। वहीं हाप मैराथन में अमित जाधव, संतोष नागरे, बरखा कलानी, राउल पिंटो, प्रताप बिसवाल, पूजा राठौर, महेन्द्र मोहन दमदम दिखाएंगे। वहीं 10 किमीं की रेस में शाहिल मिश्रा, प्रवीन भारती, आकाश पराशर, निधि गुप्ता, आनंद मंगल, गिरीश जोशी और शालिनी सिंह नेे आवेदन किया है। जबकि ड्रीम रन में सुनीता सरमाल्कर शामिल है।

Story Loader