3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगोली से बताया मतदान का महत्व, जन जन को प्रेरित करने का लिया संकल्प

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कलेक्टर ने दिलाई मतदान की शपथ

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Jan 25, 2019

The importance of voting to the people of the voters

The importance of voting to the people of the voters

सतना. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन क ार्यालय और डिग्री कॉलेज के एनएसएस विभाग के सहयोग से शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन गल्र्स कॉलेज में किया गया। जिसमें कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने वहां मौजूद कर्मचारियों, कॉलेज शिक्षकों और छात्र छात्राआें को मतदान के लिए शपथ दिलाई। सिटी मजिस्ट्रेट संस्कृति शर्मा ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों द्वारा मतदान का महत्व बताया गया। अंत में कैंपस एंबेसडर और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मंच पर जिला पंचायत सीइओ मालवीय साकेत, महिला सशक्तिकरण अधिकारी मनीष सेठ, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्याम किशोर द्विवेदी, जिला परियोजना अधिकारी गौरव शर्मा, डिग्री कॉलेज की एनएसएस प्रभारी और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. क्रांति राजौरिया, गल्र्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीलम रिछारिया मौजूद रहीं। मंच संचालन साहिर कुरैशी और अर्चना ने किया।

चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सबसे पहले कलेक्टर ने इसकी शुरूआत की। इसके बाद क्रम से सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने भी इस अभियान में भाग लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत छात्रा प्रगति, स्वार्णिमा, नीलम, आर्या, प्राची ने संगीत गुरु प्रामोद शर्मा के नेतृत्व में चला चली वोट डाले गीत और स्वागत वंदना को प्रस्तुत किया।

सम्मानित हुए समाजसेवी संस्थान

कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए काम करने वाले समाजसेवी संस्थानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वाद विवाद पक्ष विपक्ष, रंगोली, निबंध, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता के फस्र्ट, सेकेंड और थर्ड विजेता को सम्मानित किया गया। यही नहीं डिजिटल के कैंपस एंबेसडर आशीष सिंह बघेल, रश्मि तिवारी, आस्था निगम, कॉलेज कैंपस एंबेसडर डॉ. छाया श्रीवास्तव, मोहम्मद जाहिद हुसैन, अजीत सिंह, रोहित साकेत, डॉ. अनुराधा शर्मा, प्र्रिया तिवारी, निधि गुप्ता, सुकृति शर्मा, अभिषेक द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, हर्षित प्रजापति, श्रद्धा पाठक, दिव्या गर्ग, राधा मिश्रा के अलावा ३२ और कॉलेज एंबेसडर को सम्मानित किया गया।

विजेताओं के नाम

निबंध प्रतियोगिता में सौम्या सिंह को पहला, पुष्पा सिंह को दूसरा, निशा कुशवाहा को तीसरा, वाद विवाद पक्ष में आस्था निगम को पहला, शिवांग खरे को दूसरा, अनीज अमीन को तीसरा , वाद विवाद विपक्ष में साहिर कुरैशी को पहला, अभिषेक द्विवेदी को दूसरा, विनायक द्विवेदी को तीसरा, चित्रकला में श्रद्धा पाठक को पहला, प्रभा वर्मा को दूसरा, प्रिया तिवारी को तीसरा जबकि स्लोगन में सपना तिवारी को पहला, अर्चना कुशवाहा को दूसरा और नेदा अफ्रीन को तीसरा स्थान के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर सर से सम्मानित होकर बहुत ही अच्छा लगा। इस सम्मान को मैं बेकार जाने नहीं जाने दूंगा। अगले लोकसभा चुनाव तक मैं लोगों को मतदान के लिए जागरूक करूंगा।

साहिर कुरैशी

स्लोगन के लिए मुझे दूसरा स्थान मिला। मैं सिर्फ प्रतियोगिता से ही नहीं बल्कि बाहरी लोगों के बीच में भी जागर मतदान के लिए जागरूक करूंगी।

अर्चना कुशवाहा

चित्रकला और रंगोली के लिए मुझे पहला स्थान मिला। एक लड़की होने के नाते मैं शहर और गांव की अधिक से अधिक महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करूंगी।

श्रद्धा पाठक

Story Loader