
चेम्बर में आयोजित बैठक में लिया निर्णय
सतना. श्रम विभाग द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साप्ताहिक अवकाश में प्रस्तावित परिवर्तन एवं जीएसटी पोर्टल की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को चेम्बर भवन में बैठक आयोजित की गई। चेम्बर अध्यक्ष द्वारिका गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उन्हें साप्ताहिक अवकाश में किसी भी प्रकार का परिवर्तन मंजूर नहीं है।
व्यापारियों ने कहा कि रविवार के अलावा दूसरे दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेंगे। व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल सही ढंग से न चलने पर आक्रोश व्यक्त किया। बताया कि पोर्टल न चलने के कारण समय पर जीएसटी रिटर्न नहीं भर पा रहे। इससे व्यापारियों को पैनाल्टी भरनी पड़ रही है। चेम्बर अध्यक्ष ने कहा कि सभी व्यापारिक संगठन साप्ताहिक अवकाश को लेकर अपने सुझाव सहायक श्रम आयुक्त को दें और अपने सुझाव से चेंबर को अवगत कराएं ताकि अवकाश को लेकर श्रमायुक्त से चर्चा की जा सके। बैठक में दीपक अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, मनोहर वाधवानी, मनोज अरोरा, राजाराम त्रिपाठी, लखन अग्रवाल, गिरीश शाह, योगेश ताम्रकार सहित चेंबर के सभी पदाधिकारी व व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Published on:
16 Feb 2020, 1:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.