1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

Maihar में अनोखी शादी; महिला पंडित ने पढ़े मंत्र, 11 बग्घियों से निकली दूल्हों की बारात

Maihar में अनोखी शादी; महिला पंडित ने पढ़े मंत्र, बग्घियों से निकली दूल्हों की बारात

Google source verification

सामूहिक विवाह में ऐसा पहली बार, आसमान से बरसाए फूल, आतिशबाजी कर ढोल-नगाड़े के साथ बाराती पहुंचे विवाह घर

सतना। मैहर जिले में शनिवार को अनोखे अंदाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। 11 बग्घियों से बारात निकली। हर बग्घी में 4 से 5 दूल्हे सवार थे। आसमान से ड्रोन के जरिए पुष्प वर्षा की गई। विवाह की वेदी पर महिला पंडित ने मंत्र पढ़े और वर-वधू को सात फेरे दिलाए। शनिवार की सुबह 10 बजे सिंधी धर्मशाला में वर पक्ष एकत्र हुआ। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बारात रवाना हुई। 11 बग्घी, एक दर्जन चार पहिया वाहनों में सवार होकर दूल्हा घंटाघर, चंडी माता रोड, स्टेट बैंक होकर पटेल मैरिज गार्डन पहुंचे। रास्ते में ड्रोन से जिला प्रशासन ने बारात पर पुष्प वर्षा कराई। ढोल-नगाड़ों के साथ विवाह घर जाते एक किमी तक बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की।

74 जोड़ों का विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह रहीं। 73 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़े का रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया। मैहर नगर पालिका परिषद की ओर से दूल्हा व दुल्हन को मौरी, जयमाला, साफा व मंडप की व्यवस्था कराई गई। अतिथियों ने जोड़ों को 49 हजार रुपए का चेक, विवाह प्रमाण पत्र दिया। बारातियों के भाेजन व पानी की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से कराई गई थी। आयोजन में सांसद गणेश सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी, उपाध्यक्ष शीतल ताम्रकार, एसडीएम विकाश सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, सीएमओ सुषमा मिश्रा सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं वर व वधू पक्ष के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।