1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरीबों की मदद को आगे आए संगठन, एक माह का खाद्यान्न देगा विंध्य क्षत्रिय समाज

आपदा में सहारा बने कोरोना वारियर्स

less than 1 minute read
Google source verification
distribute food

distribute food

सतना. कोरोना संक्रमण के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में परेशान हो रहे गरीबों की मदद के लिए तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं, संगठन आगे आ रहे हैं। आपदा इस घड़ी में कोई बस्तियों में जाकर भोजन पानी की व्यवस्था कर रहा है तो कोई मास्क-सेनेटाइजर जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रहा हैै। विंध्य क्षत्रिय एवं क्षत्राणी युवा महासंघ ने एक माह का राशन देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुणेंद्र प्रताप सिंह की मानें तो प्रांतीय पदाधिकारियों की मंशानुसार आसपास रहने वाले गरीब परिवारों को गेहूं, चावल, दाल, नमक देने पर सहमति बनी है। अरुण प्रताप सिंह, वीर सिंह, मनीष सिंह, ऋषिकेश सिंह, आशीष सिंह, राकेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुखेंद्र सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, नीरज सिंह, अजय सिंह, गौरव सिंह, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह ने स्वागत किया है।

गोयल रसोई ने भोजन के २५० पैकेट बांटे
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल गोयल ने गोयल रसोई शुरू की है। इसके तहत दो दिन से भोजन करा रहे हंै। सोमवार को अमौधा, उमरी, गढिय़ा टोला में जरुरतमंदों को करीब ढाई सौ लोगों को भोजन कराया। सेवा कार्य में गोयल कार्गो के डायरेक्टर सन्नी गोयल, वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, अनुराग खरे, प्रमोद चौहान, स्वेतल पाण्डेय, अमित बर्मन, संजय भावरी, मीना माधव सहित अन्य उपस्थित थे।

बांधवगढ़: भोजन के 700 पैकेट बांटे
बांधवगढ़ कालोनी में जरूरतमंदों को भोजन के 700 पैकेट दिए गए। पार्षद रेनू सिंह, सूर्यपाल सिंह, अरविंद सिंह, विजय बागरी, राजीवमणि त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, गीतेश्वर सिंह, विवेक सिंह, आशू खत्री, नवीन चंतुर्वेदी, कैलाश लालवानी, विनय मिश्रा, राजभान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Story Loader