2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम बड़ा परिवर्तन: कोहरे ने रोका रास्ता, ठंड की मार से थमी जिंदगी की रफ्तार

मौसम बड़ा परिवर्तन: 2 डिसे. लुढ़का पारा, 500 मी. से भी कम रही दृश्यता

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jan 25, 2019

Weather Big change: fog in other towns of madhya pradesh

Weather Big change: fog in other towns of madhya pradesh

सतना। मावठ की बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार को विंध्य की औद्योगिक नगरी की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के साथ सर्दी के पलटवार से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से मौसम में गलन बढ़ गई। कई स्थानों पर दृश्यता 500 मीटर से भी कम रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

कुहासे के कारण सुबह उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। आसमान में बादल छाने से सूरज नहीं निकला। ठंड के साथ कोहरे की मार से जिंदगी की रफ्तार धीमी रही। सुबह जल्दी उठने वाले लोगों की दिनचर्चा बुरी तरह प्रभावित हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। घने कोहरे से वातावरण में नमी की मात्रा 97 फीसदी तक बढ़ गई। सुबह छह बजे दृश्यता 300 मीटर थी, 8.30 बजे 500 से 1000 मीटर हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी मौसम खराब रहेगा। दिन में तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

दांत किटकिटाते स्कूल पहुंचे बच्चे
कड़ाके की ठंड की सर्वाधिक मार सुबह की पाली में स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ी। रोजाना की तरह अल सुबह उठने वाले लोगों ने दरबाजा खोला तो मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कोहरे के बीच जमा देने वाली सर्दी को देख लोग सहम गए। देरी तक छाए कोहरे और धूप न निकलने से बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। बुजुर्गों के लिए कुहासा भरी सर्दी किसी मुसीबत से कम नहीं रही। सुबह 6 बजे उठने वाले लोग भी मौसम का मिजाज देख 8 बजे तक बिस्तर में दुबके रहे।

गेहूं की फसल को मिला जीवनदान
ठंड के आखिरी चरण में हुई मावठे की पहली बारिश के साथ कोहरे की सफेद चादर देख किसान खुशी से झूम उठे हैं। रबी की फ सलों के लिए अमृत मानी जा रही इस बारिश ने गेहूं की कमजोर हो रही फ सल को जीवनदान दिया है। बाकी फसलों के लिए भी बारिश मुफ ीद हो रही है।

दिन में लाइट जलाकर दौड़े वाहन
विंध्य में घने कोहरे की दस्तक से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दृश्यता कम होने के कारण सुबह हाइवे की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण भारी वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। चालक दिन में भी वाहनों की हेड लाइट जलाकर सड़कों पर दौड़े।

Story Loader