10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटौर गांव में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या के संदेह में दोबारा कराया PM, जानिए फॉरेंसिक जांच में क्या…

हत्या या हादसा: दूसरे दिन कराई गई फॉरेंसिक जांच

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Nov 09, 2018

Youth's suspected death in itaur village

Youth's suspected death in itaur village

सतना। कोटर थाना क्षेत्र के इटौर गांव में रहने वाले एक युवक की बुधवार को संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृत युवक के परिवार को बिना खबर दिए कुछ लोग पीडि़त को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को संदेह है कि हत्या की गई है। एेसे में पुलिस ने मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को दूसरी बार कराते हुए मामले को जांच में लिया है। जब मृतक के परिजनों का गुस्सा भड़का तो सीन ऑफ क्राइम यूनिट को सूचना देकर जांच के लिए बुलाया गया।

ये है मामला
दरअसल, इटौर निवासी जयपाल सिंह पुत्र अमर सिंह (28) की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को 108 सेवा को सूचना मिली कि करंट से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। सूचना मिलने पर पीडि़त जयपाल को अस्पताल में दाखिल कराया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया था। लेकिन उसके परिजन इस बात पर अड़े रहे कि हत्या की गई है। मृतक के पैर में गहरी चोट के निशान थे। इससे हत्या की आशंका बढ़ रही है।

जमीन पर मिला खून
जयपाल के पैर में गहरा जख्म है। उसे देखकर माना जा रहा कि धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया। फॉरेंसिक अधिकारी को भी घटना स्थल के पास दो अलग-अलग जगह रक्त नमूना मिला है। एक संदेह यह भी है कि गहरी चोट पहुंचाने के बाद घटना स्थल बदल कर पूर्व में पुलिस को सूचना दी गई थी। फॉरेंसिक अधिकारी ने शव का परीक्षण नहीं किया है। बिसरा प्रिजर्व कराया गया है। इसके साथ ही मृतक के शरीर की चमड़ी भी प्रिजर्व करने को कहा गया था।

जमीन विवाद आया
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि जयपाल और छोटेलाल का जमीन संबंधी कुछ विवाद चल रहा था। एक कारण यह भी माना जा रहा है कि जमीन विवाद की रंजिश भुनाने के लिए हत्या की गई है। यह बात सामने आई है कि जयपाल अपनी मां के साथ गांव में रहता था। जबकि उसका भाई और पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खेत से तार गायब
सूत्रों का कहना है कि जयपाल खेत में पानी लगाने लग गया था। वहां करंट लगने से उसकी मौत होना बताया गया है। जिस खेत में करंट लगा वह छोटेलाल सिंह का बताया जा रहा है। गुरुवार को फॉरेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह जांच करने पहुंचे तो उन्हें खेत में तार नहीं मिला। जांच में यह बात सामने आई कि बिना रबर कोटेड तार पहले खेत में डाला गया था।

खेत मालिक ने तार गायब

लेकिन घटना के बाद खेत मालिक ने तार गायब कर दिया। यह पता चलने पर पुलिस ने छोटेलाल के घर की तलाशी भी ली है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल लेकर जाने वालों ने जब जयपाल के रिश्तेदारों को आते देखा तो सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद वह अपने घर भी नहीं पहुंचे। शरीर पर चोट के निशान भी मिले। ऐसे में परिजनों का शक और भी गहरा गया है।