9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बही श्रद्धा की बयार

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
jaipur news

बही श्रद्धा की बयार

सवाईमाधोपुर. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में मनाए जा रहे पार्युषण पर्व के तहत रविवार को उत्तम आर्जव धर्म तथा जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का गर्भ कल्याणक मनाया गया। समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर आलनपुर स्थित चमत्कार जैन मंदिर में जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इसके बाद अष्ट दृव्यों से उत्तम आर्जव धर्म व दशलक्षण मण्डल विधान कर पूजन कर अघ्र्य समर्पित किए। उदयपुर की मांगीलाल एण्ड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसी प्रकार राजनगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन श्रीमाल एवं कोषाध्यक्ष मुकेश पल्लीवाल के सान्निध्य में जिनेन्द्र देव का अभिषेक किया एवं मंत्री अनिल जैन द्वारा शांतिधारा की गई। इसके बाद पूजन के साथ भगवान शान्तिनाथ के गर्भ कल्याणक का अघ्र्य चढ़ाया। इसके बाद णमोकार महामंत्र का जाप कर 48 दीपकों से जिनेन्द्र देव की आरती की गई। इस अवसर पर आलनपुर के चमत्कार जैन मंदिर में सुकुमालनंदी ने उत्तम आर्जव धर्म पर प्रवचन देते हुए कहा कि मन, वचन काय की सरलता का नाम आर्जव है।


विश्व कल्याणार्थ दी आहुति
सवाईमाधोपुर. आर्य समाज मानटाउन एवं महिला आर्य समाज के तत्वावधान में चतुर्वेद महायज्ञ में दूसरे दिन रविवार को सुबह विश्व कल्याणार्थ आहुतियां दी। आचार्य धीरेन्द्रकुमार शास्त्री ने प्रवचन में आत्मा, परमात्मा व मन को आपस में जोड़ते हुए उपासना का महत्व बताया। दोपहर में बहन संगीता आर्य व दीपक आर्य ने संगीतमय वेद-भजनों की प्रस्तुतियां दी। आर्य समाज मानटाउन के प्रधान डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन सोमवार को यज्ञ-हवन की पूर्णाहुति व प्रसादी के साथ होगा। इससे पहले अपराह्न तीन बजे आर्य समाज मानटाउन की नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। मंत्री रामजीलाल ने सभी आर्य बंधुओं को पूर्णाहुति में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामगोपाल आर्य, संत विशेषानंद, चेतनानंद, प्रभाशंकर, प्रहलाद खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।


सुकुमाल एकता मंच में संरक्षक मनोनीत
सवाईमाधोपुर. आचार्य सुकुमालनंदी के सानिध्य में सुकुमाल एकता मंच के सदस्यों की उपस्थिति में शिरोमणि संरक्षक परम संरक्षक एंव संरक्षकों की घोषणा की। मंच प्रवक्ता राजमल जैन ने बताया कि सदस्यों ने सर्वसम्मति से मोहनलाल बज को शिरोमणि संरक्षक, अशोक बडज़ात्या को परम संरक्षक, निर्मल पाण्डया व स्वतंत्र पाण्डया को संरक्षक बनाया। अध्यक्ष सुशील छाबड़ा ने कहा कि इनकी नियुक्ति से मंच को मजबूती मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग