
किसान समस्याओं को लेकर कलक्टर से वार्ता करते अबरार।
सवाईमाधोपुर. विभिन्न गांवों से आए किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दानिश अबरार से मिलकर बिजली सप्लाई के अभाव में सिंचाई करने में आ रही समस्या से अवगत कराया। अबरार ने कलक्टर से मिलकर किसानों को निर्बाध रूप से 6 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की। अबरार ने कलक्टर को बताया कि इस वर्ष बारिश नहीं होने से बुवाई के अभाव में खेत खाली पड़े हुए हैं।
इसके चलते जिले के किसान अकाल की पीड़ा झेल रहे है। उन्होंने बताया कि जिन खेतों में नलकूप लगे हुए है, उससे किसान रबी की बुवाई के लिए सिंचाई करना चाहते है, लेकिन निरंतर निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से किसानों के खेत सिंचाई नहीं होने से बुवाई के अभाव में खाली पड़े हुए है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को एक से दो घंटे ही थ्री फेज बिजली सप्लाई मिल रही है, उसका भी समय निर्धारित नहीं है। उन्होंने इस संबंध में कलक्टर से मिलकर किसानों की समस्याओं से विस्तार से अवगत कराते हुए निर्बाध रूप से 6 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की है।
किसान समस्याओं पर की चर्चा
खण्डार. कस्बे में भारतीय किसान संघ तहसील शाखा की बैठक तहसील परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक तहसील संयोजक देवी शंकर बैरवा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने तहसील क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श किया। जिनमें सरकार द्वारा घोषित सिंचाई हेतु बिजली नियमित नहीं मिलने, मूंग, सोयाबीन, मंूगफली की उपजों का भी खरीद केन्द्र खोलकर तत्काल खरीद शुरू करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी 17 नम्वबर को कृषि उपज मंडी समिति सवाईमाधोपुर के किसान भवन पर जिले की सभी तहसील समिति के कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग आयोजित होगा।
वनधन योजना की दी जानकारी
मलारना डूंगर. वन धन योजना के तहत मंगलवार को रणथम्भौर बाघ परियोजना की तालड़ा रेंज के विभिन्न गांवों में कैम्प लगा कर वन अधिकारियों ने किसानों को पशुपालन व वन्यजीवों तथा वन सुरक्षा की जानकारी दी। संजीवनी प्रशिक्षण संस्था के निदेशक सूरजभान ने ग्रामीणों को वन एव वन्यजीवों की रक्षा के बारे में बताया। इस दौरान तालड़ा रेंजर भरत लाल वर्मा ने किसानों को वनधन योजना की जानकारी दी। वनपाल रामखिलाड़ी मीणा, वनकर्मी आरती शर्मा, सीमा मीना, पशुपालन विभाग से भारत भूषण मीण व कृषि पर्यवेक्षक बुद्धिप्रकाश मीणा भी मौजूद रहे।
किसान 31 दिसम्बर तक करा सकते हैं फसल बीमा
प्रधानमंत्री फ सल बीमा
सवाईमाधोपुर. सरकार द्वारा रबी फ सल लिए प्रधानमंत्री फ सल बीमा योजना लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए बजाज अलायंज जनरल इन्श्योरेन्स को चयनित किया गया है। उपनिदेशक कृषि विस्तार मोहनलाल भटेश्वर ने बताया कि कृषकों का बीमा प्रस्ताव प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर है।
उपनिदेशक ने बताया कि सभी तहसीलों में गेहूं व सरसों की फसल को पटवार मण्डल स्तर पर संसूचित किया गया है। चने की फसल को बौंली तहसील में पटवार मण्डल स्तर पर एवं सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, खण्डार, बामनवास, मलारना डूंगर व वजीरपुर में तहसील स्तर पर संसूचित किया गया है। उद्यानिकी फसल धनिया को सवाईमाधोपुर एवं खण्डार तहसील के लिए तहसील स्तर पर तथा मसूर को सवाईमाधोपुर तहसील में तहसील स्तर पर संसूचित किया गया है।
Published on:
08 Nov 2017 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
