हालांकि वर्ष 1977 और 1980 के विधानसभा चुनाव में जरूर बामनवास विधानसभा सीट पर जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंजीलाल मीणा जीतकर दोबारा विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद वर्ष 1985 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के भरतलाल मीणा चुनाव जीते थे। वर्ष 1990 की विधानसभा चुनाव में बामनवास विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी कुंजीलाल को जिताकर विधानसभा भेजा।