
सूरज उगने के साथ ही सवाई माधोपुर में आज मौत ने तांडव किया। बनास नदी में बस गिरने से 32 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस एक नाबालिग लड़का चला रहा है।

बस में उस समय चालीस से ज्यादा सवारियां मौजूद थीं।

क्रेन की मदद से पहले तो बस को बाहर निकाला गया और उसके बाद नदी में समा रहे शवों को धीरे-धीरे बाहर निकाला गया।

नदी ने इतने शव उगले कि नदी के पास शवों का ढेर लग गया।

बस सवाई माधोपुर से रवाना होकर लालसोट की ओर जा रही थी।

मृतकों में अधिकतर लोग सवाई माधोपुर और दौसा के रहने वाले हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

