1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्योपुर निकला बाघिन टी-30 का नर शावक

रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से शुक्रवार को मध्यप्रदेश के श्योपुर में निकला  बाघ, बाघिन टी-30 का नर शावक ही है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Feb 28, 2016

Swaimadhopur photo

Swaimadhopur photo

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से शुक्रवार को मध्यप्रदेश के श्योपुर में निकला बाघ, बाघिन टी-30 का नर शावक ही है। बालेर रेंजर मोहनलाल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार शाम शावक चम्बल पार कर श्योपुर के जंगलों में चला गया था। वहां उसने एक जने पर झपट्टा मार कर घायल कर दिया था।

बाद में यह शावक शुक्रवार रात चम्बल नदी के रास्ते करौली जिले के महाराजपुरा वन क्षेत्र में आ गया है। गर्ग ने बताया कि शावक के शनिवार सुबह आने के पगमार्क ताजा तथा श्योपुर की ओर जाने के पुराने पर्गमार्क मिले हैं। शावक की ट्रेकिंग की जा रही है।
Story Loader