सवाई माधोपुर

रणथम्भौर में टेरेटरी की जंग, बाघिन एरोहेड और नूरी में संघर्ष, देखें वीडियो

रणथम्भौर में युवा होते बाघ-बाघिन अब अपने इलाके को लेकर अन्य बाघ बाघिनों को चुनौती पेश करने लगे हैं। ताजा मामला रणथम्भौर के जोन दो में सामने आया है।

less than 1 minute read
बाघिन एरोहेड और नूरी में संघर्ष: (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

सवाईमाधोपुर। रणथम्भौर में युवा होते बाघ-बाघिन अब अपने इलाके को लेकर अन्य बाघ बाघिनों को चुनौती पेश करने लगे हैं। ताजा मामला रणथम्भौर के जोन दो में सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गत दिनों रणथम्भौर के जोन दो में बाघिन एरोहैड यानि टी-84 और बाघिन नूरी यानि टी-105 में इलाके को लेकर हल्की झड़प और संघर्ष देखने को मिला। हालांकि कुछ देर के बाद दोनों बाघिने शांत हो गई और दोनों दूसरे इलाके में चली गईं।

वन अधिकारियों की माने तो युवा बाघ-बाघिन इलाके को लेकर आम तौर पर एक दूसरे को चुनौती पेश करते हैं और कमजोर बाघ-बाघिन को इलाका छोड़ना पड़ता है।

वर्तमान में बाघिन एरोहैड की बेटी की उम्र डेढ़ साल से अधिक हो गई है और वह अब अपने लिए टेरेटरी की तलाश कर रही है। हालांकि अब तक वन विभाग की ओर से एरोहैड के शावकों को नम्बर जारी नहीं किए गए हैं।

Published on:
20 May 2025 09:37 pm
Also Read
View All
खुशखबरी: पहली बार यहां दौड़ेगी राजस्थान रोडवेज की डीलक्स बस, 50 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

बड़ी बहन से मिली प्रेरणा, गांव से निकलकर नेशनल टीम तक पहुंची किरण; अमरावती में राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व

राजस्थान : दो किलो चांदी के लिए गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या, 26 घंटे बाद हुई सुलह, मेगा हाईवे पर खुला जाम

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो… शर्म नहीं आती? चोर हो, लुटेरे हो, देश को खा गए, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का फूटा गुस्सा

अगली खबर