5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिगनल ठीक करते समय टे्रन की चपेट में आया रेलकर्मी, मौत

अजमेर- राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुआ हादसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 7 Feb 2020, 11:29 PM IST

सिगनल ठीक करते समय टे्रन की चपेट में आया रेलकर्मी, मौत

सिगनल ठीक करते समय टे्रन की चपेट में आया रेलकर्मी, मौत

सवाईमाधोपुर.सवाईमाधोपुर के समीप रणथम्भौर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अजमेर- राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस की चपेट मेंआने सें एक रेलकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी व रेलवे अधिकारी शव को एंबुलेंस में सवाईमाधोपुर लाए।मृतक मौजीराम बैरवा पुत्र मंगलराम निवासी गंभीरा है। इसके बाद गंगापुर से जीआरपी के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मृतक के घर गंभीरा ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया।वहीं दूसरी ओर हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
ऐसे हुआ हादसा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे रणथम्भौर रेलवे स्टेशन के पास गरीब रथ एक्सप्रेस के सिगनल में खराबी आ गई थी। इसके बाद मौजीराम को सिग्लन को ठीक करने भेजा गया। उन्होंने सिगनल को ठीक कर दिया। इतने में पास की लाइन पर अजमेर- राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस टे्रन पास हो रही थी। ऐसे में मौजीराम टे्रन की चपेट में आ गया।