
गूगल के साथ डाटा शेयर नहीं करना चाहते तो इन्हें आजमाएं
प्रतिदिन 2 करोड़ सुझाव
google map: वर्तमान में प्रतिमाह एक अरब से अधिक यूजर गूगल मैप का उपयोग करते हैं। यूजर हर दिन मैप संबंधी लगभग 2 करोड़ (20 मिलियन) सुझाव भेजते हैं। यानी प्रतिदिन गूगल को दो करोड़ लोगों का डेटा बिना कुछ किए ही मिल जाता है।
ओपन स्ट्रीट मैप:
google map: इसे 'विकीपीडिया ऑफ मैप्स' भी कहते हैं। इसे ऐप उपयोग करने वालों ने ही बनाया है और यहां उपलब्ध हर जानकारी खुला डेटा है। यानी यूजर किसी भी चीज के लिए इसके मैप का उपयोग कर सकते हैं। जीपीएस और एरियल फोटोग्राफी का उपयोग करने वाले users इसे अपडेट करते हैं।
ओएसएमएंड (OSM&):
google map: इस विशेष मैपिंग ऐप को ओपन स्ट्रीट मैप से मिले डाटा से बनाया गया है। यूजर इसके जरिए ऑफलाइन इस्तेमाल के लिए मैप डाउनलोड कर सकते हैं, स्की मैप, यहां तक कि ट्रैवल गाइड्स भी उपलब्ध हैं।
हीअर और एपल मैप्स
google map: इस ऐप का स्वामित्व बीएमडब्ल्यू, ऑडी और डेमलर जैसी कार ब्रांडों के पास है। इस ऐप के स्थान और नेविगेशन फीचर्स बहुत सहज और विस्तृत हैं। यह ऐप अमेजन और गारमिन जैसी कंपनियों को मैपिंग कंटेंट भी बेचता है। आइओएस यूजर्स के लिए एपल मैप है। एपल यह सुनिश्चित करने के लिए एक रोडमैप बना रहा है कि मैपिंग ऐप पर उपयोगकर्ताओं की गतिविधि निजी बनी रहे जैसे कि वर्तमान में एपल उत्पादों और अन्य एपल ऐप पर है। वायर्ड टेक मैगजीन के अनुसार, ऐपल मैप गोपनीयता के पैमाने पर सबसे बेहतर विकल्प है।
जरूर पढ़ें प्राइवेसी पॉलिसी
google map: सबसे अच्छा विकल्प चुनने के लिए, ऐसी किसी भी ऐप की गोपनीयता नीतियों को ध्यान से देखें। क्योंकि इससे आपको पता लग जाएगा कि यह किस हद तक ऐप को हमारा डेटा एकत्र करने की अनुमति देता है।
Published on:
01 Jul 2021 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
