
फेसबुक छोडऩे वाले लोग अधिक खुशहाल
फेसबुक पर अधिक समय बिताने से जिंदगी का चैन उड़ गया है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिन लोगों ने फेसबुक का इस्तेमाल करना पूरी तरह बंद कर दिया वह लोग पहले की तुलना में अधिक खुश, शांत और अच्छा महसूस करते हैं। दुनियाभर में करीब 230 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। शोध में ये पता चला है कि औसतन हर व्यक्ति 24 घंटे में एक घंटे का समय फेसबुक पर बिताता है। जब वे इसे बंद करते हैं तो दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू करते हैं जिससे उसकी नींद प्रभावित होने के साथ मानसिक और शारीरिक संतुलन पर भी बुरा असर पड़ता है।
क्या कहती है रिपोर्ट
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सोशल मीडिया पर हुई स्टडी में पता चला है कि जिस व्यक्ति ने चार हफ्ते तक फेसबुक से दूरी बनाए रखी उसके व्यवहार और मानसिक स्तर में काफी बदलाव देखा गया। रिपोर्ट में बताया है कि जिसने फेसबुक छोड़ा वे टीवी देखने के साथ परिवार और दोस्तों संग समय बिताने में अधिक दिलचस्पी दिखाने लगे। हालांकि इससे वे देश दुनिया की खबरों से अनभिज्ञ रहे लेकिन इसके बावजूद वे खुश रहने के साथ पहले की तुलना में काफी संतुष्ट दिखे। इससे लोगों में चिड़चिड़ेपन और गुस्से की समस्या भी काफी कम हुई।
वाशिंगटन पोस्ट से विशेष अनुबंध के तहत
Updated on:
07 Feb 2019 09:37 pm
Published on:
09 Feb 2019 05:01 am
बड़ी खबरें
View Allविज्ञान और टेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
