13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजी फेस्ट में छाई युवाओं की इनोवेटिव तरकीबें…देखिए तस्वीरें

कोटा में पहली बार लगे डीजी फेस्ट में कई स्टार्टअप, आईटी विशेषज्ञ आए हैं, जिन्होंने अपनी सोच व अनुभव से कई उपकरण बनाए हैं।

3 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Aug 17, 2017

Digi Fest in Kota

आईआईटी रुड़की के शशि, दिव्य, निशांत, राहुल व सिद्धांत की कंपनी का नाम ऑरिका आईटी है। उन्होंने ऐसी डिवाइस तैयार की है, जिसमें राजस्थान की विरासत को सहेजा गया है। आग्यूमेंटेन रियलिटी नाम के इस डिवाइस में विरासतों को विजुलाइज किया गया है। इस डिवाइस के सामने खड़े होकर आप खुद को उस विरासत के बेहद करीब पाते हैं, जिसका विजुअल सामने दिख रहा है।

Digi Fest in Kota

आग्यूमेंटेन रियलिटी नाम के डिवाइस के सामने खड़े होकर आप खुद को उस विरासत के बेहद करीब पाते हैं।क्लॉस रूम टीचिंग में भी इस डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Digi Fest in Kota

स्टार्टअप आरकेपुरम डीओ आईटी के वाजिद मंसूरी ने मोबाइल वीडियो को एलईडी की साइज में देखने का विशेष परफार्मो तैयार किया है। इसमें आंखों में विशेष कांच लगाने पर थियेटर का अनुभव किया जा सकता है। यह परफार्मो घर बैठे भी बना सकते हैं। यह कागज का बना होता है।

Digi Fest in Kota

ग्वालियर के पुलकित गुप्ता ने वर्चुअल क्रिकेट रियेलिटी डिवाइस तैयार किया है। इसमें आंखों पर विशेष चश्मा लगाया जाता है, जिसमें क्रिकेट की बॉल थ्रीडी इमेज में आपको आंखों की ओर आती हुई दिखाई देती है। पुलकित की कंपनी का नाम है मॉर्डन वीआर। छह माह में इस कंपनी ने यह डिवाइस तैयार की है।

Digi Fest in Kota

आंखों पर विशेष चश्मा लगाकर थ्रीडी का अनुभव लेते हुए।

Digi Fest in Kota

विशेषज्ञों द्वारा बनाई हुई गोकार्ट का आनन्द लेते हुए युवती।

Digi Fest in Kota

फेस्ट में तैयार हवामहल का थ्री डी मॉडल।

Digi Fest in Kota

गुरुकुल रानपुर के स्टूडेंट अश्विनी मालव, धीरज शर्मा, अंकुर मीणा, हर्षत पारेता और मोहित भट्ट ने इलेक्ट्रिकल बाइक बनाई है। यह बाइक ईको फ्रेंडली है।

Digi Fest in Kota

ऑटो डेस्क कंपनी द्वारा तैयार थ्रीडी ड्रोन को देखते आईजी विशाल बंसल, पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया।

Digi Fest in Kota

डीजीफेस्ट में तैयार कोटा का मॉडल।

Digi Fest in Kota

डीजीफेस्ट में फ्लाईओवर का मॉडल देखते जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, नगर निगम आयुक्त विक्रम जिंदल व एडीएम सुनीता डागा।