स्कूलों में पदस्थ शिक्षक बिना किसी खौफ के बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से नहीं हिचक रहे हैं। जानकारी के अनुसार रेहटी तहसील के ग्राम देलावाड़ी के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल संचालित है। प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक सैयद सोहराब अली ने अपनी जगह ग्राम की एक लड़की को बतौर शिक्षक के तौर पर नियुक्त कर लिया था। इस युवती को सोहराब अली 5 हजार रुपए महीना का मेहनताना दे रहे थे।