
मंच पर एक साथ कलेक्टर बालागुरू और पूर्व कलेक्टर प्रवीण सिंह
सीहोर. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सभाकक्ष में पूर्व कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक प्रवीण सिंह का विदाई समारोह एवं नवागत कलेक्टर बालागुरू के का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि बैंककर्मियों का किसानों और ग्राहकों के लिए संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए। यदि कोई भी अपनी समस्या लेकर आया है तो उसकी समस्या का एक ही बार में निराकरण होना चाहिए। उन्हें बार-बार परेशान न होना पड़े। इसके लिए उन्हें सही जानकारी देकर और उसके कार्य की समयसीमा बताकर संतुष्ट करने का प्रयास करना चाहिए।सहकारी बैंक से अधिकतर किसान एवं ग्रामीण जन जुडे हुए हैं, इसलिए उनकी हर संभव सहायता की जाना चाहिए, ताकि उन्हें किसी भी काम के लिए परेशान नहीं होना पड़े, हमारा मुख्य उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से सर्वांगीण विकास करना है। समारोह में नवागत कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि सहकारी बैंक का दायरा बढ़ा है, इसके माध्यम से हम समाज के हर वर्ग से जुडकऱ उन्हें लाभ पहुंचा सकते हैं। इसके लिए हमें बैंक हित के साथ-साथ ग्रामीणों के हितों का भी ध्यान रखना होगा। बैंक कर्मचारी अपनी ओर से सहकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, कोई भी समस्या होने पर उसका त्वरित निराकरण कराया जाएगा। समारोह में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव, सहकारिता उपायुक्त सुधीर कैथवास, जिला विपणन अधिकारी प्रशांत वामनकर आदि उपस्थित थे।
Published on:
01 Feb 2025 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
