
कंपनी के पूर्व सीइओ सुनील त्रिपाठी
सीहोर. ईडी की कार्रवाई के बाद जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कंपनी के पूर्व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंपनी के पूर्व सीइओ सुनील त्रिपाठी ने शनिवार न केवल पायल के आरोप निराधार बताए हैं, बल्कि उन्होंने दावा किया है कि जयश्री गायत्री फूड्स प्रोडक्ट्स कंपनी के डायरेक्टर किशन मोदी मिल्क प्रोडक्ट में कितनी मिलावट कर रहे हैं, इसका अंदाजा सहज लगाना संभव नहीं है। शनिवार को उन्होंने किशन मोदी की टैक्स चोरी से लेकर मिल्क प्रोडक्ट्स में मिलावट, दुबई की प्लानिंग आदि को लेकर कई खुलासे किए हैं।
कंपनी के पूर्व सीइओ त्रिपाठी ने यह भी कहा है कि किशन धन, बल के प्रभाव का दुरुपयोग करता है, जो भी व्यक्ति उसके खिलाफ आवाज उठाता है, वह उसे बर्बाद करने में जुट जाता है। पत्रिका से बातचीत में कंपनी के पूर्व सीइओ सुनील त्रिपाठी ने बताया कि कंपनी से डोमिनोज हर महीने 200 मीट्रिक टन पनीर खरीदता था, लेकिन जब उनके सैंपल की जांच हुई और उसमें वेजिटेबल फैट पाया गया तो उन्होंने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया। डोमिनोज ने इनका एक करोड़ रुपए का माल रिटर्न किया। मिलावट के पूरे खेल को बताते हुए त्रिपाठी ने बताया कि यह एक नंबर में ऑइल खरीदते है। डिफाइंड ऑइल के नाम से अकाउंट में एंट्री करते हैं, रेकॉर्ड में बताते हैं कि ऑइल प्रोडक्ट बनाते हैं, लेकिन जब इसका अकाउंट में मिलान करेंगे तो पता चलेगा कि 100 मीट्रिक टन ऑइल खरीदा है तो उसमें से 10 मीट्रिक टन की प्रोडक्ट में उपयोग किया गया है, शेष सब मिलावट में खपा देते हैं।
कंपनी के पूर्व सीइओ त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि किशन मोदी बहुत शातिर व्यक्ति है। टैक्स चोरी के लिए उसने दुबई में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमित धनराज कुकलौद उर्फ अमित कुमार के नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड करा ली है। जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी से सस्ते दाम पर मिल्क प्रोडक्ट्स अमित कुमार की कंपनी को सेल करता है, दुबई में टैक्स नहीं लगता है, वहां की कंपनी के माध्यम से लोकल क्लीयरेंस कराकर माल महंगे दाम पर बेच देते हैं, इसमें करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी होती है।
जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के डायरेक्टर किशन मोदी को लेकर कंपनी के पूर्व सीइओ त्रिपाठी ने दुबई भागने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने दावा किया है कि इओडब्ल्यूडी के छापे के बाद किशन मोदी ने दुबई में रॉयल इडस्ट्री खरीदी है। इसमें पूरा पैसा अवैध रूप से जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी का लगाय जा रहा है। त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सरकार से ऋण लेकर जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स कंपनी के नाम पर मशीनरी खरीदी जा रही है और उन्हेंं दुबई की रॉयल इडस्ट्री में लगाया जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।
Published on:
02 Feb 2025 12:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
