
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीप गांव सैकड़ाखेड़ी में मंगलवार की रात आठ बजे के करीब दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर लाठियों से लैस होकर हमला कर दिया। एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही जिले सहित भोपाल से भारी पुलिस बल और वज्र वाहन तैनात किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे के करीब शहर से 4 किमी दूर स्थित सैकड़ाखेड़ी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है किया सैकड़ाखेड़ी में झंडा यात्रा की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी और एक पक्ष के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने लाठियों से मारपीट की है। गांव में पांच-छह मकानों के अलावा एक बाइक और एक गुमटी में आग लगा दी। विवाद में श्रीराम पुत्र गजानंद (55), दुर्गेश पुत्र मोहन सिंह (25), संतोष पुत्र छोटेलाल (34), बबलू पुत्र तुलाराम (38) और रूप बाई घायल हो गए। वहीं सात-आठ लोगों को मामूली चोट आने की सूचना है। बताया जाता है कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोडऩे के साथ लाठीचार्ज भी करना पड़ा। घटना के बाद गांव में कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीएम राजकुमार खत्री, टीआई कोतवाली अजय नायर आदि पहुंच गए थे। वहीं तनाव की सूचना मिलने पर आईजी जयदीप प्रसाद ने भी सीहोर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
अफवाह पर ध्यान न दें
कलेक्टर तथा एसपी ने शहर के नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ असामाजिक तत्व शहर की शांति भंग करना चाहते थे जिन पर कार्यवाही सुनिश्चित की है। स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है।
शरारती लोगों ने भंग की शहर की शांति
इधर शरारती लोगों ने शहर में कुछ स्थानों पर वाहन जलाने की करतूत की। इससे नगर में भी तनाव की स्थिति बन गई। बस स्टैंड पर दो टैक्सी में आग लगाने का प्रयास किया गया। वहीं चाणक्यपुरी में भी एक पिकअप में आग लगा दी गई। इंदौर नाके पर भी दो जगह वाहन जलाने की सूचना मिली है। मेवातीपुरा कस्बा क्षेत्र में कुछ लोगों ने पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली।
स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है सीहोर में जिले के अलावा भोपाल से भारी पुलिस बल बुला लिया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
- राजकुमार खत्री, एसडीएम सीहोर
Published on:
03 Jan 2018 12:04 pm

बड़ी खबरें
View Allमध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
