8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INAS की एयरक्राफ्ट विंग के लिए सीहोर के अचल डिजायन किया लोगो

नौसेना की वर्दी पर दिखेगा लोगो, अचल को नौसेना ने किया सम्मानित

less than 1 minute read
Google source verification
inas_325_designed_logo.jpg

सीहोर. भारतीय नौसेना की नई एयरक्राफ्ट विंग की वर्दी पर MP के अचल का बनाया लोगो नजर आएगा। जी हां सीहोर के अचल साहू ने नेवी की नई विंग के लिए लोगो बनाया है। भारतीय नौसेना की नई विंग आईएनएएस 325 (IANS 325) एयरक्राफ्ट पूर्णत: स्वदेशी है इसे हाल ही में ही नौसेना से जोड़ा है। इस विंग के लिए एक अलग लोगो की डिजाईन की जरूरत थी।

अचल साहू के बनाए लोगो को नेवी ने स्वीकार कर लिया और इसके लिए अचल को सम्मानित किया। अचल को नोसैना की ओर एक प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है। दरअसल अचल के चाचा भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं। अचल को चित्रकारी का शौक है वह एक अच्छे चित्रकार हैं। जब उनको पता कि नेवी की नई विंग को लोगो की जरूरत है तो चाचा के प्रयास से अचल ने इसको डिजाइन किया और यह नेवी के अधिकारियों को भी पसंद आया।

नया लोगो बनाने से पहले अचल ने नेवी के पुराने लोगो देखे और उन सब के देखने के बाद नए लोगो की कल्पना की। नेवी ने भी नई विंग के लोगो को डिजायन कराने के लिए अचल को पुराने लोगो भेजे दिए थे। अचल ने नेवी का नया लोगो बनाकर नेवी को भेज दिया। डिजाइन नौसेना के अधिकारियों की कमैटी को पसंद आया और इसे स्वीकार कर लिया गया है। अचल का यह लोगो अब नौसेना की नई विंग की वर्दी और कैप पर नजर आएगा।

नया लोगो मिलने के बाद नौसेना ने अचल साहू को इसके लिये पारिश्रमिक देने को कहा तो अचल ने देश सेवा के कार्य के लिए कोई भी भुगतान लेने से मना कर दिया। इसके बाद नौसेना के द्वारा अचल को एक स्वीकृति प्रशस्ति पत्र के साथ एक लोगो लगी कैप भेजी है। जो कैप नेवी के अफसर और जवान पहनेंगे।