
इंदौर-बुदनी नई रेल लाइन की प्रगति के बारे में रेल मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में नर्मदापुरम के सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में जबलपुर से इंदौर (वाया गाडरवारा एवं बुदनी) तक बनने वाली 342 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच (205 किलोमीटर) नई रेल लाइन के लिए 3261.82 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मार्च-2024 तक इस परियोजना के लिए 948.37 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं और वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना के लिए 1107.25 करोड़ रुपए का परिव्यय आवंटित किया गया है। गाडरवारा और बुदनी के बीच (137 किलोमीटर) काम आगे नहीं बढ़ाया जाना तर्क संगत नहीं हैं, गाडरवारा से बुदनी दोनों पहले से ही मौजूदा नेटवर्क के माध्यम से वाया इटारसी से जुड़े हुए हैं और दोनों स्थानों के बीच दूरी में कोई महत्वपूर्ण कमी नहीं है, इसलिए केवल इंदौर (मांगलियागांव) और बुदनी के बीच नई रेल लाइन परियोजना पर कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से इंदौर से मुंबई और दक्षिण भारत के यात्रा समय में कमी आएगी। भोपाल और इटारसी के व्यस्त मार्ग (घाट सेक्शन बुदनी से बरखेड़ा) को बायपास कर बुदनी को इंदौर से सीधे जोड़ा जाएगा।
यह रेल लाइन बुदनी के मौजूदा यार्ड से शुरू होकर इंदौर के पास पश्चिम रेलवे के मांगलियागांव स्टेशन से जुड़ेगी। रेल लाइन सीहोर, देवास एवं इंदौर जिलों को जोड़ेंगी। यह रेललाइन भैरुंदा, खातेगांव और कन्नौद को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जहां वर्तमान में कोई रेल संपर्क नहीं हैं। इस परियोजना से औद्योगिक विकास, सामाजिक-आर्थिक, रोजगार सृजन और बेहतर परिवहन सुविधाओं के माध्यम से इस क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
Published on:
20 Mar 2025 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
