1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना मुक्त शहर में यह लापरवाही ठीक नहीं

शहर में कोरोना बचाव के लिए गाइड लाइन का नहीं हो रहा है पालन, प्रशासन मौन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Veerendra Shilpi

•

Updated: 10 Jun 2020, 2:21 PM IST

कोरोना मुक्त शहर में यह लापरवाही ठीक नहीं

कोरोना मुक्त शहर में यह लापरवाही ठीक नहीं

सीहोर. जिला कोरोना मुक्त हो गया है, लेकिन इसका मलतब यह नहीं है कि हम लापरवाह हो जाए। कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का पालन नहीं होना कभी भी भारी पड़ सकता है। मॉनीटरिंग के अभाव में शहर में कई जगह खुलेआम सोशल डिस्टेंस के नियम की अवहेलना हो रही है। बालविहार मैदान, बाजार और बैंकों के सामने रोज भीड़ लगी देखी जा रही है।

सोशल डिस्टेंस के साथ लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं, दिनभर बाजार में लोग बिना मास्क लगाए घूमते देखे जा सकते हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि कोरोना बचाव की गाइड लाइन में सख्त आदेश है कि मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने, सड़क पर थूकने वाले व्यक्ति के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, लेकिन पुलिस, नगरीय निकाय और राजस्व अमला कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

बालविहार में दिहाड़ी मजदूरों का मेला
बालविहार मैदान में रोज सुबह काम की तलाश में दिहाड़ी मजदूर आते हैं। यहां पर सुबह 8 से 10.30 बजे तक मजदूरों की भीड़ लगी रहती है। सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने के नियम का खुलेआम उल्लंघन होता है। यह मजदूर केवल शहर के नहीं होते हैं, बल्कि कई काम की तलाश मेंं गांव से आते हैं। बालविहार मैदान और अफसरों के बंगले, एसडीएम ऑफिस, तहसील की दूरी महज 100 मीटर है, अफसर रोज इसी मार्ग से निकलते हैं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है। यह लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।

बाजार में खरीदारी के लिए जबरदस्त भीड़
लॉकडाउन खुलने के बाद से ही बाजार में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। रोज ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। दुकानों पर भी ग्राहकों के खड़े होने के लिए जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में सोशल डिस्टेंस का पालन तो दूर, लोग रास्ते से निकल नहीं पा रहे हैं। नगरीय निकाय और पुलिस, राजस्व के अफसर रोज बाजार की स्थिति देख रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। दुकानदार और ग्राहक भी कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।

बैकों सोशल डिस्टेंस की अवहेलना
बाजार और बाल विहार मैदान के साथ बैंकों के सामने भी सोशल डिस्टेंस के नियम की अवहेलना हो रही है। रोज बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। बैंकों में सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन केवल अंदर काउंटर पर होता है, बाहर लोग एकजुट होकर खड़े रहते हैं। कुछ बैंकों के सामने दिखावे के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं, लेकिन ग्राहक उनमें खड़े ही नहीं होते हैं।