5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए बस स्टैंड चौराहे पर खड़ी कर रहे है बसें, व्यापार हो रहा प्रभावित

सेंधवा नया बस स्टैंड परिसर चौराहे से बसों को रोक रहे संचालक, व्यापार हो रहा प्रभावित, मनमानी पुलिस ने निर्देश का उल्लंघन

2 min read
Google source verification
Buses are parked at the new bus stand intersection

Buses are parked at the new bus stand intersection

बड़वानी/सेंधवा. नगर के प्रमुख मार्गों में आवागमन की समस्याओं से हादसे बढ़ रहे हैं। गलत पार्किंग, तेज गति से वाहन चलाने, स्पीड ब्रेकर नहीं होने सहित मनमानी करने वाले वाहन चालकों की वजह से हमेशा हादसे का भय बना रहता है। लगातार मांग के बाद भी पुलिस और प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस मामले को लेकर पूर्व में जनसुनवाई में कई बार समाजसेवियों सहित अधिवक्ता द्वारा ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वर्तमान में नया बस स्टैंड पर पुलिस द्वारा बनाए गए नियम बस संचालकों द्वारा हवा हवाई कर दिए गए है। बस संचालकों का कहना है कि हम सब मैनेज कर लेते है।
नया बस स्टैंड चौराहे पर खड़ी कर रहे है बसें
नया बस स्टैंड परिसर के व्यापारी अब नई समस्या से जूझ रहे है। बसों का संचालन को लेकर व्यापारियों और अन्य फूटकर दुकानदारों में नाराजगी है। नए बस स्टैंड पर बस संचालकों की मनमानी आम लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। बस संचालक बस स्टैंड पर से सवारी बैठाने के बाद चौराहे पर आकर बसों को रोक देते है। सड़क पर बसें खड़ी होने से पुराने एबी रोड से गुजरने वाले अन्य वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो 2-3 बसें एक साथ चौराहे पर खड़ी हो जाती है। इससे परेशानी होती है। नए बस स्टैंड से करीब 50 से अधिक बसों का परिवहन हो रहा है। ऐसे में मुख्य चौराहे पर हर पांच मिनट के अंतराल में बसें रुकती है। लोगों द्वारा जल्दी निकलने के चक्कर में ट्रॉफिक जाम सहित दुर्घटना की संभावना रहती है। बस संचालकों की मनमानी पर पुलिस किसी तरह की हिदायत देती नहीं दिखती है। शह थाना प्रभारी के हवाले से सुलभ शौचालय के बाहर जानकारी चस्पा कर चौराहे पर बसों को नहीं रोकने के निर्देश दिए है, लेकिन पुलिस को मैनेज करने का दावा करने वाले बस संचालकों ने निर्देशों को हवा हवाई बना दिया है। चौराहे पर बसों का खड़े रहने पर प्रतिबंध लगाया जाए।
किराया सूची ना ही चालक पहन रहे वर्दी
नए बस स्टैंड से संचालित होने वाली अनेक बसों में किराया सूची नदारद हैं। ऐसे में यात्रियों को शासन के नियमानुसार किराए की जानकारी नहीं होती है। बस संचालक मनमाना किराया वसूल कर रहे है। इससे विवाद की स्थिति निर्मित होती हैं। बस चालक और परिचालक वर्दी नहीं पहनते है, जिससे यात्रियों को पता ही नहीं चलता की बस स्टाफ में कौन लोग हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर अनफिट वाहन दौड़ रहे है। वाहनों के धुएं से प्रदुषण तो बढ़ रहा है। साथ ही लोगों की जान जोखिम में है। जिम्मेदार विभाग लापरवाही बरत रहा है। खटारा बसों में सेंकडों लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। कई ग्रामीण रास्ते कच्चे है। ऐसे में खतरा यात्री वहां का संचालन खतरनाक हो सकता है।
खस्ताहाल हो रहीं बसें संचालन पर रोक नहीं
शहर सहित ग्रामीण अंचल में चलने वाली बसों सहित अन्य यात्री वाहनों में कई की हालत खस्ता हो चुकी है। इसके बाद भी परिवहन जारी है। इसके अतिरिक्त कई अनफिट निजी वाहन, ऑटो सहित खटारा वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ रहे है। खास बात है कि परिवहन विभाग की कार्रवाई पिछली बार कब हुई थी। इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
वर्जन...
बस संचालकों को नया बस स्टैंड चौराहे पर खड़ा नहीं रहने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे। पालन नहीं हो रहा है, तो कार्रवाई करेंगे।
-तपस्या परिहार, एसडीएम, सेंधवा