
समारोह पूर्वक मनाया गया मध्यप्रदेश का 64वां स्थापना दिवस
सिवनी. सम्पूर्ण प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी मध्यप्रदेश का 64वां स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक गरिमामय रूप से मनाया गया।
पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर प्रवीण सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जिलेवासियों को मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागिता तथा समर्पित भाव से सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष आरती शुक्ला, राजकुमार खुराना, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अपर कलेक्ट रानी बाटड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरपुसे सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।
स्टॉल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी
स्थापना दिवस के आयोजित कार्यक्रम में हितग्राही मूलक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपनी विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान की गई। जिसमें कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बालविकास विभाग एवं आजीविका मिशन ने अपनी प्रदर्शनी लगाई जिसका अवलोकन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।
Published on:
02 Nov 2019 11:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
