12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

Video: पेंच नेशनल पार्क में अद्भुत नजारा, बाघिन के साथ नन्हें शावक देख गदगद हुए पर्यटक

सफारी के दौरान बाघ के दीदार हो जाने से वे खुश हो जा रहे हैं।

Google source verification

सिवनी. पेंच टाइगर रिजर्व में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक बाघों का दीदार करने आ रहे हैं। हालांकि कुछ पर्यटकों को निराशा हाथ लग रही है तो कुछ पर्यटकों को सफारी के दौरान बाघ के दीदार हो जाने से वे खुश हो जा रहे हैं। बीते दिनों पेंच टाइगर रिजर्व की झंडीमट्टा बाघिन अपने दो नन्हें शावकों के साथ पर्यटकों को नजर आई। जिसे देखकर पर्यटक गदगद हो उठे। शावकों की उम्र लगभग एक माह बताई जा रही है। पहली बार शावकों को पेंच नेशनल पार्क में देखा गया है। पेंच प्रबंधन भी इससे खुश है। इसके पीछे वजह यह है कि नवंबर माह में ही दो बाघों की मौत हो जाने से प्रबंधन भी चिंतित था।