8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैनगंगा नदी में बही कार, एक मृत, दो सुरक्षित

दिघौरी-गिरठिया के बीच आई बाढ़ से हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Bhagel

•

Updated: 28 Aug 2016, 12:42 PM IST

seoni

seoni


सिवनी.
बंडोल थाना अंतर्गत दिघौरी और गरठिया के बीच शुक्रवार-शनिवार की रात तेज बारिश में नदी का रपटा पार कर रही कार बह गई, जिसमें तीन लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वैनगंगा नदी पर गरठिया और दिघौरी गांव के बीच कम ऊंचाई वाला रपटा बना हुआ है, जिसमें शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश के कारण ऊपर से पानी जा रहा था। तभी रात करीब 8 बजे एक कार क्रमांक एमपी 22 सीए 0262 में बैठे तीन लोग कार में बैठकर रपटा पार कर रहे थे, पानी का बहाव बहुत अधिक होने के कारण कार सहित तीनों लोग बह गए। इस हादसे में किसी तरह कार में सवार दो लोग कार से बाहर निकल किनारे पर पहुंचकर जान बचाने में सफल हो गए, लेकिन एक व्यक्ति कार में फंसा रहा जिसकी कार में ही मौत हो गई।

बंडोल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जुरतरा निवासी सुरेश और मनोज अपने साथी राहीवाड़ा से दिघौरी होते हुए गंगई में रहने वाले राधेश्याम यादव को अपनी कार से गंगई छोडऩे जा रहे थे। रात में हो रही बारिश के कारण पुल-पुलियों में बाढ़ सी स्थिति थी तभी रास्ते में पडऩे वाले गरठिया रपटा पार करते हुए कार बह गई।

इस वाहन में सवार सुरेश और मनोज किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन राधेश्याम से गेट का दरवाजा नहीं खुला तो वह बाहर नहीं निकल सका और कार बह गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तब पुलिस मौके पर पहुंची और काफी तलाश के बाद भी कार दिखाई नहीं दी। पानी कम होने के बाद देर रात कार दिखाई दी तब इसकी जानकारी 100 डायल को दी गई। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार में मृत अवस्था में पड़े राधेश्याम को बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि इस नदी में रपटे के पास प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह का चेतावनी बोर्ड या इंतजाम नहीं है। जिसके कारण लोगों को पता ही नहीं चल पाता कि नाले में कभी भी बाढ़ की स्थिति बन जाती है। जिससे इस तरह के हादसे होते हैं।