
congres news : सिवनी को फिर घोषणाओं का घूंट पिला गए मुख्यमंत्री
सिवनी. जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम पर पलटवार करते हुए कहा कि वे फिर एक बार घोषणा का घुट पिलाकर चले गए। उन्होंने पिछली घोषणाओं पर कोई चर्चा नहीं की और अब नपा सिवनी को नगर निगम बनाने का जुमला छोड़ गए।
जिला प्रभारी कांग्रेस चौधरी गंभीर सिंह व जिला कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने आरोप लगाया कि 18 वर्षों से सिवनी का विकास मुख्यमंत्री ने अवरूद्ध किया है। वे बात-बात पर कमलनाथजी को कोसते हैं। पर यह बताए कि उन्होंने सिवनी को क्या दिया है? बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है।
कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, सीखो कमाओ योजना भाजपा के लोगों के लिए भ्रष्टाचार का साधन बन गया है। शिवराज सिंह चौहान कर्ज लेकर प्रदेश चला रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री खुद की गारंटी पर लोन दिलाने की बात करते हैं। बैंक वाले उनके नाम की गारंटी वाले प्रकरण स्वीकृत नहीं करते हैं। आंगनबाड़ी में आज तक दूध का पावडर नहीं आया। भाजपा विधायक टोल वसूली ठेकेदार बने हैं, जो कि मनमाना वसूली कर रहे हैं।
कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेसियों पर पानी की बौछार
सिवनी. जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार की सुबह कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष खुराना व जिला प्रभारी सिंह के साथ टमाटर, अदरक, मिर्च के बढ़े हुए दाम एवं पटवारी भर्ती घोटाले के विरोध में जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट गेट के पास अंबेडकर तिराहा पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पटवारी लिखी हुई टोपी और टमाटर, मिर्च, अदरक का माला पहने नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर काले झंडे लेकर पैदल मार्च किया। इसबीच पुलिस ने उनको अम्बेडकर प्रतिमा के पास बलपूर्वक रोक लिया। उनके ऊपर पानी की बौछार किया। अलग-अलग चार बसों में भरकर उनको अस्थाई जेल कंडीपार ले गए।
छिंदवाड़ा चौक पर पुलिस ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार
सिवनी. जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं की एक टोली छिंदवाड़ा चौक से जिला कार्यालय पर जा रही थी। उसी समय पुलिस ने उनको रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दिया।
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर वाहन से उप जेल लखनादौन लेकर गई। देर शाम सभी को छोड़ दिया। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में जिला कांग्रेस महामंत्री शिव सनोडिया, पूर्व पार्षद रंजीत यादव, विजेंद्र करोसिया, प्रवेश बाबू भालोटिया, पूर्व अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर, शैलू चंद्रवंशी, मनोज बघेल, मोहित बल्लू व्योहार, सागर मरकाम, अंकित उइके, हिमांशु परते, शुभम डहेरिया आदि रहे।
Published on:
20 Jul 2023 05:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
