9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: पति से हुआ झगड़ा, तो मासूम को पानी डूबोकर मारा, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग

Seoni Crime News: मध्यप्रदेश के सिवनी से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपनी ही बच्ची को पानी में डूबोकर मार डाला।

less than 1 minute read
Google source verification
seoni crime news

Seoni Crime News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपनी दो साल की मासूम को पानी में डूबोकर मौत के घाट उतार दिया है। बेटी को मारने के बाद मां खुद की जान देने के लिए कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन पति ने उसकी जान बचा ली। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह मामला, सिवनी के सालीवाड़ा घोघरी गांव के चमारी टोला का है। जहां पति-पत्नी के झगड़े का शिकार दो साल की मासूम को बनना पड़ा। मां ने अपनी दो साल की बेटी को पानी की टंकी में फेंक दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद मां ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी थी, लेकिन वहां मौजूद पति विशतू लाल अहिरवार ने कुएं में छलांग लगाकर सरस्वती ने जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी 2021 में हुई थी। आरोपी मां को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पर हत्या का मुकादमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने क्या कहा


पुलिस का इस पूरे मामले पर कहना है कि आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। इलाज की जरुरत होगी तो इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। महिला के साथ-साथ परिजनों और पड़ोसियों के बयान कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे। महिला का अक्सर पति के साथ विवाद होता रहता था।