
आदिवासी युवक पर चाकू मारने वाले के खिलाफ मामूली धाराओ में प्रकरण
सिवनी/सुकतरा. कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम सिल्लौर निवासी आदिवासी पूर्व सरपंच के पुत्र को भाजपा मंडल अध्यक्ष के रिश्तेदार ने चाकू मारकर घायल कर दिया। यह आरोप पूर्व सरपंच के पति प्रदीप मरकाम ने लगाया है।
कहा कि कुरई पुलिस ने उनकी शिकायत पर कमजोर धाराओ में प्रकरण दर्ज किया है। इसको लेकर उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। कुरई थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार 28 मई को प्रदीप कहीं शादी में गए थे। घर पर उनके बच्चे और पत्नी थी। रात्रि एक बजे आरोपी धनसिंह और लक्ष्मण सनोडिय़ा पीडि़त के घर पहुंचे। धनसिंह ने पुत्र शैलेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने गई पूर्व सरपंच के साथ मारपीट किए।
उसी समय प्रदीप पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। धमकी देने के साथ अपशब्द बोलते हुए चले गए। प्रदीप ने कहा कि 100-डायल पर पुलिस को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस से पुत्र को लेकर जिला अस्पताल आ गया। पुत्र को चिकित्सकों ने नागपुर रैफर कर दिया। 31 मई को थाने में शिकायत किया तो पुलिस ने मामूली मारपीट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया।
इस मामले को लेकर प्रदीप ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायत किया। आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता है। उनका रिश्तेदार मंडल अध्यक्ष है। इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
बाक्स - एक
आरोपी और पीडि़त में पहले थे अच्छे संबंध ग्रामीणों की माने तो आरोपी और पीडि़त के घर एक ही मोहल्ले में है। दोनों परिवार के बीच एक समय बहुत अच्छे संबंध थे। प्रदीप की पत्नी जब सरपंच का चुनाव लड़ी थी। उस समय आरोपियों ने उनका सहयोग किया था। सबकुछ ठीक चल रहा था। इसबीच अचानक दोनों परिवार में दूरियां बढ़ गई। विवाद की स्थिति निर्मित हुई और एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया।
वर्जन - एक
इस सरकार में आदिवासी समाज का उत्पीडऩ किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे उत्पीडऩ करने वाले कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र के आदिवासी नेता भी इस मामले में चुप्पी साध लिए हैं। इसलिए मैं परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग करता हूं।
- प्रदीप मरकाम, पीडि़त सिल्लौर
वर्जन - दो
आरोपी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। मंडल अध्यक्ष के भी वे रिश्तेदार नहीं है। भाजपा अनुशासित पार्टी है। किसी भी अपराधी को बढ़ावा नहीं देती है। नेता व कार्यकर्ता यदि किसी मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाती है।
- आलोक दुबे, जिलाध्यक्ष भाजपा
वर्जन - तीन
वर्तमान में भाजयुमो या भाजपा के किसी भी प्रकोष्ठ में आरोपी पदाधिकारी नहीं है। कभी वह भाजपा का समर्थक था, लेकिन लंबे समय से वह पार्टी के किसी भी गतिविधियों में शामिल नहीं है। पार्टी किसी भी अपराधि प्रवृत्ति के व्यक्ति का समर्थन नहीं करती है।
- युवराज राहंगडाले, जिलाध्यक्ष भाजयुमो
वर्जन - चार
घटना के बाद पीडि़ता पूर्व सरपंच पति के साथ थाने आई थी। उनकी शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित संबंधित धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है।
- मदनलाल मरावी, थाना प्रभारी कुरई
Published on:
07 Jul 2023 10:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
