3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime: किशोरी ने दोस्ती से इंकार किया तो युवकों ने मारा चाकू

आरोपी ने मामा के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

less than 1 minute read
Google source verification
crime-news-6

सिवनी. बंडोल थाना क्षेत्र में एक युवक ने दोस्ती से इंकार करने पर अपने मामा के साथ मिलकर 15 वर्षीय किशोरी पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सक्षम वर्मा(20) और रिश्ते में मामा संदीप उर्फ लकी जंघेला बंडोल में रहते हैं। बताया जाता है कि आरोपी सक्षम की किशोरी से पहले से बातचीत पहले होती थी, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। जिसके बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी, लेकिन इस दौरान आरोपी किशोरी से दोस्ती का दबाव बना रहा था। शुक्रवार को किशोरी आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने किशोरी को रास्ते में रोक लिया। आरोपी संदीप ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और आरोपी सक्षम ने चाकू से किशोरी पर कई वार कर दिए। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी की स्थिति गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

Story Loader