30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी
Play video

स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए एचएम जनता से मांग रहे मदद, देखिए वीडियो

प्रणाम विद्यालय उपहार योजना से सामग्री जुटाने का हो रहा प्रयास
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 17 Feb 2019, 9:01 PM IST

सिवनी. पिछले दिनों जुरतरा गांव के शासकीय विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के दौरान हुई दुर्घटना की भविष्य में पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए शासकीय माध्यमिक शाला भोंगाखेड़ा में प्रधानपाठक द्वारा विद्यार्थियों के व्यवस्थित मध्यान्ह भोजन परोसे जाने के लिए जन सहयोग से मंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्र से लोग भी स्वप्रेरणा से सहयोगी बन रहे हैं।
प्रधानपाठक ने बताया कि शाला विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र बघेल एवं स्टॉफ से चर्चा उपरांत मंच बनाए जाने के लिए जनसहयोग लिए जाने की सहमति बनी। इसी क्रम में जिले के सभी नागरिकों, व्यवसायियों, किसानों, शासकीय व अशासकीय कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों और दानदाताओं से आग्रह करते हुए मंच बनाने आवश्यक सामग्री ईट, गिट्टी, रेत और सीमेंट का सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
प्रधान पाठक ने बताया कि जो दानदाता सामग्री प्रदान करना चाहते हैं वह विद्यालय में सामग्री पहुंचा सकते हैं। सिवनी से जबलपुर रोड पर 10 किलोमीटर पर ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित है साथ ही जो दानदाता सामग्री देना चाहते हैं वह 8770448100 पर कॉल कर सकते हैं। प्रधान पाठक सामग्री विद्यालय पहुंचाने की व्यवस्था कर देंगे। मध्यान्ह भोजन मंच बन जाने पर विद्यार्थी ऊंचे स्तर पर बैठकर भोजन कर सकेंगे, जिससे साफ -सफाई के साथ ही सुरक्षा भी रहेगी। विद्यार्थियों के हित में ज्यादा से ज्यादा सामग्री दान करने को कहा गया है।