6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंभीर मरीजों के उपचार में अब नहीं होगी देरी

मोबाइल एप में मरीजों की सूचना मिलते ही उपचार की होगी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Santosh Dubey

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:00 PM IST

Accident, Severe, Patients, Mobile, App, Doctor, Health

गंभीर मरीजों के उपचार में अब नहीं होगी देरी

सिवनी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी मेशराम ने बताया कि शासन द्वारा 15 अगस्त से मप्र में एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है। जिसके लिए मोबाइल ऐप भी तैयार किया जा रहा है। जिससे जिले में कहीं पर भी एक्सीडेंट श्वसन पीडि़त बेहाशी, हृदय रोग, आग से जले रोगी, पानी में डूबे व्यक्ति, विष बाधा, जहरीले जन्तुओं एवं श्वान से काटे व्यक्ति, बिजली करेन्ट से पीडि़त, तथा जटिल प्रसव जैसे खून की कमी, अवरूद्ध प्रसव, एन्क्लेमसिया, प्रसवपूर्व तथा प्रसव पश्चात रक्त स्त्राव आदि केस 108 ऐम्बूलेंस के ईएमटी द्वारा कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी फोन वाट्सअप/एसएमएस द्वारा दी जाती है। अब यह सूचना पास के अस्पताल को भी मरीज के अस्पताल पहुंचने के पहले आकस्मिक चिकित्सा ईकाई में कार्यरत प्रीरिसेपटर यानी सटाफ नर्स कम्पाउंडर, फार्मासिस्ट, ड्रेसर, वार्ड बाय आदि को भी प्राप्त होगी। ताकि वे बीमारी से संबंधित विशेषज्ञ स्टाफ आदि को काल भेजकर बुला सकेंगे। साथ ही आवश्यक जांच जैसे - एक्सरे पैथोलाजी ईसीजी व अन्य जांच आवश्यक औषधियां सामग्री तथा उपकरण जैसे व्हील चेयर स्ट्रेचर आक्सीजन सिलेण्डर आईवी फ्ल्युडस के साथ-साथ ओटी लेबर रूम को भी आवश्यकतानुसार तैयार रहने के लिए संबंधित को सूचित करेंगे व प्राथमिक उपचार प्रारंभ कर मरीज की जान बचाएंगे। इसी प्रकार एक संस्था से दूसरी संस्था में रेफर करने के पूर्व उसे प्राथमिक उपचार देकर व आवश्यक बंदोबस्त करके भेजेंगे ताकि उच्च संस्था में उसका उपचार हो सके। इसकी सूचना भी रेफर किए गए संस्था को वाट्सएप, फोन, एसएमएस द्वारा पूर्व में मिल जाएगी ताकि वहां भी आवश्यक व्यवस्था की जा सके।
इस हेतु जिले की स्वास्थ्य संस्थओं की आकस्मिक उपचार ईकाई कार्यरत प्रभारी स्टाफ नर्स का एक दिवसीय फस्र्ट एड प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केन्द्र में शुक्रवार, शनिवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय सिवनी के अस्थि रोग विशेषा डॉ. श्रीकृष्णा सुरोठिया, डीपीएचएनओ के कुमरे, स्टाफ नर्स एवं जिला मेंटर कविता वहाने, जिला नोडल अधिकारी 108 एसके भोयर, डीपीएम दिनेश चौहान, जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड भोपाल के जिला कोआर्डीनेटर उमाशंकर वर्मा तथा लकी राय आदि ने दिया। प्रशिक्षण में जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं के 39 स्टाफ नर्सेस द्वारा भाग लिया गया।