
एक-दूसरे से मिले कई हाथ और मठ तालाब का किनारा हुआ साफ
सिवनी. 'पत्रिकाÓ के तत्वावधान में रविवार को पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर 'अमृतम् जलम् अभियानÓ के तहत मठ मंदिर स्थित तालाब पर श्रमदान किया गया। मठ मंदिर तालाब के एक किनारे की सफाई हुई। तालाब किनारे लगे कचरा के ढेर को हटाया गया। सीढिय़ों पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई।
मठ मंदिर तालाब पर सुबह सात बजे से सामाजिक संगठन, जागरुक नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचने लगे। किसी ने तालाब किनारे लगे घास उखाडऩा शुरू किया तो कोई सीढ़ी पर झाड़ू लगाने लगा। देखते ही देखते एक से दो और तीन फिर कई लोगों के हाथ एक-दूसरे से मिले और तालाब किनारे लगे कचरा के ढेर को वाहन में भरकर साफ करने में सहयोग किया।
सांसद, विधायक व पुलिस अधीक्षक ने फावड़ा संभाला और कचरा तगाड़ी में भरकर आगे बढ़ाया। तगाड़ी (कचरा उठाने वाला पात्र) एक-दूसरे के हाथ से होकर घाट के ऊपर खड़े वाहन तक पहुंचने के बाद खाली होकर वापस उसी तरह आगे बढ़ता रहा। सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक श्रमदान का क्रम चला। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पर्यावरण व जल संरक्षण की शपथ ली। इसके पूर्व तालाब पर स्वास्थ्य निरीक्षक केके रजक के नेतृत्व में नगर पालिका अमला तैनात रहा।
सांसद श्रमदान कर किए जन्मदिन की शुरुआत
'पत्रिका अमृतम् जलम् अभियानÓ में शामिल होने पहुंचे सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन का रविवार को जन्मदिन रहा। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए श्रमदान कर अपने जन्मदिन की शुरुआत किए। कहा कि 'पत्रिकाÓ की यह पहल सराहनीय है। जीवन के लिए जल, वायु व भोजन जरूरी है। भोजन पैदा किया जा सकता है, लेकिन जल व वायु नहीं। इसके संरक्षण के लिए कार्य कर जन्मदिन की शुरुआत किया जाना सुखद है। विधायक राय ने सांसद को माला पहनाया। पुलिस अधीक्षक व अन्य उपस्थित लोगों ने सांसद को बधाई दी। सीएमओ आरके कुरर्वेती, स्वास्थ्य निरीक्षक केके रजक, वार्ड प्रभारी गजेंद्र चिंटोले ने सांसद जन्मदिन पर किए गए श्रमदान और 'पत्रिकाÓ के पहल की सराहना किए।
बड़े होकर करेंगे पर्यावरण व जल का संरक्षण
मठ मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना करने परिजनों के साथ छोटे-बच्चे पहुंचे थे। शपथ कार्यक्रम में बच्चे शामिल हुए। शपथ के उपरांत बच्चों ने 'पत्रिकाÓ को बताया कि वे बड़े होकर पर्यावरण व जल का संरक्षण करेंगे। इसका महत्व परिजनों को बताएंगे। व्यर्थ पानी गिराने से मना करेंगे।
ये रहे उपस्थित
सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, पार्षद राजेश उर्फ राजू यादव, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, संजय सिंह, गोविंद श्रीवास, विपत्तलाल विश्वकर्मा, संजय प्रताप सिंह, विपनेश जैन, गजेंद्र बघेल, छिद्दी लाल श्रीवास, विनोद दुबे, रूपेश कोहरू, प्रिंस बघेल, विनय सनोडिय़ा, रौशन कश्यप के अलावा हिंद सेना, महाकाल समिति, राज्य अध्यापक संघ, मप्र तकनीकी कर्मचारी संघ सहित अन्य शामिल हुए।
वर्जन -
जल व वायु के बिना जीवन संभव नहीं है। जल व वायु को पैदा नहीं किया जा सकता है। इसका संरक्षण करना ही एक मात्र उपाय है। इसलिए इसे धर्म से जोड़ा गया है। लेकिन जैसे-जैसे विकास होता गया। पहाड़ व पेड़ काटे जाने लगे। इससे संतुलन बिगड़ गया। इसके संरक्षण को लेकर सजग होने की आवश्यकता है।
- डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सांसद बालाघाट/सिवनी
वर्जन -
पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर 'पत्रिकाÓ की पहल सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वच्छता को लेकर कार्य कर रहे हैं। देश के हर नागरिक को आगे आना चाहिए। अपने आसपास साफ-सफाई करने के साथ ही दूसरे को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करना चाहिए।
- दिनेश राय मुनमुन, विधायक सिवनी
वर्जन -
स्वच्छता के महत्व को हम सब अच्छे से जानते हैं। समाज व घर को स्वच्छ रखने की परंपरा बहुत पुरानी है। निजी स्वच्छता के साथ सार्वजनिक स्वच्छता पर भी बराबर ध्यान देना होगा। 'पत्रिकाÓ को इस मुहिम के लिए बहुत-बहुत बधाई।
- रामजी श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सिवनी
वर्जन -
'पत्रिकाÓ प्रतिवर्ष समाज को जागरूक करने का कार्य करती है। पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर 'पत्रिकाÓ का यह कार्य सराहनीय है। समाज के हर व्यक्ति को तालाब को गंदा करने से बचना चाहिए। सप्ताह में एक दिन समय निकालकर जलश्रोतों के संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए।
- राजिक अकील, सभापति स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका सिवनी
वर्जन -
मठ मंदिर तालाब किनारे चलाया गया 'पत्रिकाÓ का स्वच्छता अभियान सराहनीय है। शहर के लोग घर का कचरा बाहर न फेंके। इसे इक_ा कर कचरा वाहन में डाले। शहर सुंदर दिखेगा तो हम सभी का मान बढ़ेगा।
- राजेश उर्फ राजू यादव, पार्षद विवेकानंद वार्ड
Published on:
14 May 2023 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
