
सिवनी. नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साईंनाथ की पालकी यात्रा नागपुर रोड साईं मंदिर से साईं पुरम के लिए निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने हिस्सा लिया। 19 जनवरी गुरुवार को सुबह 10 बजे निकली, जो साईंनाथ महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ का उत्सव मनाने की गौरवशाली परम्परा के इस 14वें वर्ष में ढोल नगाडे एवं विभिन्न म्यूजिक बैंड पर थिरकते साईं भक्त झांकियों के साथ साईंनाथ के जलसे के साथ शहर की भिन्न-भिन्न मार्गों से होते हुए शाम को साईं पुरम पहुंचे।
जगह-जगह साईं पालकी का भव्य स्वागत एवं पूजन वंदन किया गया। साईं भक्तों के द्वारा स्वत: ही पालकी यात्रा में सम्मिलित साईं भक्तों के लिए स्वल्पाहार स्टॉल्स की व्यवस्था भी अपने-अपने स्तर पर की गई। शुक्रवार को आगामी सोमवार तक चलने वाले साईं पाटोत्सव मेले का विधिवत शुभारम्भ हुआ।
साईं भक्तों व आयोजकों ने बताया कि शनिवार को प्रात: सात बजे से अखण्ड साईं सचरित्र पाठ प्रारम्भ होगा। रविवार को दोपहर दो बजे से संगीतमय नृत्य प्रस्तुति एवं अन्य सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मेले के अंतिम दिवस सोमवार को प्रात: 5.15 बजे बाबा की विशेष महामंगल कांकड आरती की जाएगी। पूरे मंदिर प्रांगण को दियों की रोशनी से सजाया जाएगा। इसके पश्चात बाबा का मंगल ? स्नान एवं दुग्धाभिषेक किया जाएगा। भक्त स्वयं अपने हाथों से बाबा का अभिषेक करते हैं। प्रात: 9.30 बजे पाटोत्सव हवन पूजन एवं दोपहर 12.30 बजे से साईं महाप्रसाद का वितरण प्रारम्भ किया जाएगा।
बसंत पर्व पर होंगे विविध धार्मिक आयोजन
सिवनी. गायत्री शक्ति पीठ सिवनी में बसंत पर्व का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अखंड जाप साधना किया जाएगा। सोमवार को सुबह नौ बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारम्भ होगा जिसकी महापूर्णाहूति 12 बजे होगी। गायत्री शक्ति पीठ सिवनी के व्यवस्थापक सुन्दरलाल बघेल ने बताया कि इस पर्व में दीक्षा, मुंडन, विद्यारम्भ, पुंसवन, जन्मदिन, विवाह दिवस आदि संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे। अमृताशन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
Published on:
21 Jan 2018 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
