24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुंकार रैली में सिवनी के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में दी गिरफ्तारी, लाठीचार्ज में हुए चोटिल

अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
हुंकार रैली में सिवनी के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में दी गिरफ्तारी, लाठीचार्ज में हुए चोटिल

हुंकार रैली में सिवनी के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में दी गिरफ्तारी, लाठीचार्ज में हुए चोटिल

सिवनी. ओबीसी महासभा सिवनी के दर्जनभर कार्यकर्ता जबलपुर में हुंकार रैली में शामिल होने पहुंचे थे। वे मध्यप्रदेश के सभी जिलों से आए कार्यकर्ताओं के साथ अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी ओबीसी महासभा सिवनी के प्रवक्ता राजेश पटेल ने दी है। बताया कि सिवनी के कार्यकर्ताओं ने भी गिरफ्तारी दी है।
बताया कि इस रैली में सिवनी के सेवानिवृत्त शिक्षक राजकुमार सनोडिया जो प्रदेश कमेटी के सलाहकार सदस्य है। लाठीचार्ज में चोटिल हुए हैं। हुंकार रैली प्रदर्शन में भीम आर्मी व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। गौरतलब है कि शिक्षक तथा अन्य सरकारी भर्तियों में लगाए गए 13 प्रतिशत होल्ड हटाने, ओबीसी वर्ग की जनगणना कराने, स्थानीय निकाय के चुनाव में ओबीसी वर्ग के लिए 51 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जबलपुर में प्रदेश के कई जिलों से आए ओबीसी महासभा के पदाधिकारीयों द्वारा रैली निकालकर ज्ञापन देने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी कर ओबीसी वर्ग की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है। हालांकि बाद में उग्र विरोध के बाद ज्ञापन ले लिया गया, जिसकी ओबीसी महासभा ने निंदा की है। साथ ही सरकार को जनांदोलनों का सम्मान करने की चेतावनी दी है।