27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में झगडऩे वाले दो शिक्षक सस्पेंड, दो की रोकी इंक्रीमेंट

जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 28 Jun 2018, 2:01 PM IST

seoni

स्कूल में झगडऩे वाले दो शिक्षक सस्पेंड, दो की रोकी इंक्रीमेंट

सिवनी. जिले के सरकारी स्कूलों से शिक्षकों के आचरण की जो खबरें सामने आ रही हैं, उनको देखने, सुनने के बाद न सिर्फ आमजन, अभिभावक बल्कि खुद अफसर और शिक्षक भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। किसी शिक्षक पर छात्रा के साथ ज्यादती के आरोप हैं, तो किसी पर अश्लील वीडियो दिखाने के और किसी पर सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करनेे, अभद्रता, धमकाने, मारपीट के प्रकरण हुए हैं। इन पर निलंबन से लेकर जेल तक की कार्रवाई भी हुई है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों में प्राचार्य, प्रधानपाठक, शिक्षकों को आचरण में सुधार लाने, गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अब सिवनी ब्लॉक के जोरावारी स्कूल से दो शिक्षकों के झगडऩे का मामला सामने आया है, जिसमें डीइओ ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सतर्कता प्रभारी ने बताया कि संकुल केन्द्र शासकीय हाइस्कूल भोमा अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला जोरावारी में पदस्थ दो शिक्षकों द्वारा शाला समय पर उपस्थित न होना, शाला में आने पर भी आपस में वाद-विवाद करना एवं संस्था में शैक्षणिक कार्य न कराए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिकायत की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसमें शासकीय कन्या हाइस्कूल भोमा एवं शासकीय कन्या हाइस्कूल कान्हीवाड़ा के प्राचार्य को शामिल किया। इन प्राचार्यों द्वारा दोनों पक्षों के बयान व विद्यालय स्टाफ के बयान लेकर जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया।
सतर्कता प्रभारी ने बताया कि जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार शिकायत में सत्यता पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला जोरावारी में पदस्थ सहायक शिक्षक एसके मोदी एवं सहायक अध्यापक आरपी कटरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिवनी नियत किया गया है।
उत्कृष्ट विद्यालय के दो शिक्षकों की रोकी वेतनवृद्धि -
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सतर्कता प्रभारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कान्हीवाड़ा के लिए ६वीं में प्रवेश चयन परीक्षा २१ अपै्रल को हुई थी। लखनादौन के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एक छात्र उदित चौरसिया को परीक्षा की प्रश्न पुस्तिका १८०६०७ डी सीरीज की एवं उत्तरपुस्तिका सी सीरीज की प्रदान की गई थी। जबकि उत्तरपुस्तिका डी सीरीज की दी जाना था। सतर्कता प्रभारी ने बताया कि इस मामले की शिकायत लखनादौन के वार्ड क्रमांक ८ निवासी छात्र की मां दुर्गा चौरसिया द्वारा कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड से की गई थी। शिकायत पर कलेक्टर ने डीइओ एसपी लाल को जांच के लिए निर्देशित किया था। शिकायत की जांच डीइओ की मौजूदगी में दो प्राचार्यों द्वारा की गई थी। जांच प्रतिवेदन के अनुसार नवोदय चयन परीक्षा में लिपिकीय कार्य कर रहे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लखनादौन में पदस्थ दो शिक्षकों की लापरवाही पाई गई। इनमें उच्च श्रेणी शिक्षक एमए खान एवं वरिष्ठ अध्यापक एके श्रीवास्तव की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।